विज्ञापन

14 साल की उम्र में देखी 'देवदास' और बदल गई जिंदगी, स्वीडन की एली अवराम कैसे बनीं बॉलीवुड की हीरोइन

बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम आज इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं, लेकिन एक समय था जब वह भारत से हजारों किलोमीटर दूर स्वीडन में हिंदी फिल्में देखते हुए इस हिंदी सिनेमा में आने का सपना देखा करती थीं. उस छोटी सी उम्र में, एक खास फिल्म देखने के बाद, उन्होंने तय किया कि उन्हें एक्ट्रेस बनना है.

Gallery View
  • 14 साल की उम्र में देखी 'देवदास' और बदल गई जिंदगी, स्वीडन की एली अवराम कैसे बनीं बॉलीवुड की हीरोइन
    एली को बचपन से ही डांस, गाने और एक्टिंग में काफी दिलचस्पी थी. उनका भारत और बॉलीवुड से रिश्ता बचपन में ही शुरू हो गया था.
  • 14 साल की उम्र में देखी 'देवदास' और बदल गई जिंदगी, स्वीडन की एली अवराम कैसे बनीं बॉलीवुड की हीरोइन
    एली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह करीब 14 साल की थीं,तब उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' देखी थी, लगभग चार घंटे लंबी इस फिल्म ने उन्हें काफी इंप्रेस किया कि वह फिल्म में ऐसे खो गई की स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाईं.
  • 14 साल की उम्र में देखी 'देवदास' और बदल गई जिंदगी, स्वीडन की एली अवराम कैसे बनीं बॉलीवुड की हीरोइन
    फिल्म के शानदार सेट, इंडियन कॉस्ट्यूम, म्यूज़िक और एक्टर्स की एक्टिंग ने उनके दिल में बॉलीवुड के लिए एक खास जगह बना दी. उस समय उन्हें हिंदी भी नहीं आती थी, फिर भी उन्होंने तय कर लिया था कि एक दिन वह हिंदी फिल्मों में काम करेंगी.
  • 14 साल की उम्र में देखी 'देवदास' और बदल गई जिंदगी, स्वीडन की एली अवराम कैसे बनीं बॉलीवुड की हीरोइन
    अपने इस सपने को पूरा करने के लिए एली ने कम उम्र से ही मेहनत शुरू कर दी थी. 17 साल की उम्र में वह स्टॉकहोम के 'परदेसी डांस ग्रुप' से जुड़ीं और बॉलीवुड गानों पर डांस परफॉर्म करने लगीं.
  • 14 साल की उम्र में देखी 'देवदास' और बदल गई जिंदगी, स्वीडन की एली अवराम कैसे बनीं बॉलीवुड की हीरोइन
    उन्होंने स्वीडन में कुछ एक्टिंग प्रोजेक्ट्स में भी काम किया। साल 2008 में आई स्वीडिश फिल्म 'फॉर्बिडन फ्रूट' में उन्होंने अभिनय किया था.
  • 14 साल की उम्र में देखी 'देवदास' और बदल गई जिंदगी, स्वीडन की एली अवराम कैसे बनीं बॉलीवुड की हीरोइन
    एली को पहला बड़ा मौका फिल्म 'मिकी वायरस' से मिला. साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने मनीष पॉल के साथ काम किया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com