बिग बॉस 20 का इस दिन हो रहा प्रीमियर, देखें कौन बनेगा सलमान खान के शो का कंटेस्टेंट
बिग बॉस 20 का आगाज सितंबर में होने वाला है, जिसमें शामिल होने वाले कंटेस्टेंट की लिस्ट में कई सितारों के नाम शामिल हो रहे हैं.
- Created by:
-
अगस्त 30, 2026 09:33 IST
-
Published On अगस्त 30, 2026 09:33 IST
-
Last Updated On अगस्त 30, 2026 09:33 IST
-
-
सलमान खान एक बार फिर छोटे पर्दे के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं. 'बिग बॉस सीजन 20' में इस बार शो में 'एक्स्ट्रा जीवनदान' का कॉन्सेप्ट पेश किया जा रहा है, जो कंटेस्टेंट्स के गेम और घर में टिके रहने के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है.
-
'बिग बॉस सीजन 20' का प्रीमियर 6 सितंबर को होगा. सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे. यह शो कलर्स पर रात साढ़े 10 बजे प्रसारित होगा और जियोटीवी हॉटस्टार 9 बजे स्ट्रीम किया जाएगा. इसके अलावा शो में शामिल होने कंटेस्टेंट में पहला नाम रिया अहीर का है.
-
पंजाबी एक्टर और मॉडल लवप्रीत कौर, जिन्हें लव गिल के नाम से जाना जाता है. उनके बिग बॉस 20 के घर में जगह बनाने के लिए 'फैंस का फैसला' कॉन्टेस्ट में दूसरी दावेदार हैं. मेकर्स ने लव गिल और रिया अहीर को आमने-सामने रखा है और दर्शकों को मौका दिया है कि वह किसे शो में भेजना चाहते हैं.
-
बादशाह की दूसरी पत्नी और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिक्खी का नाम भी बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट में लिया जा रहा है. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च 2026 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने से पहले यह कपल लगभग चार साल तक डेट कर रहा था.
-
मौनी रॉय पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में हैं. वहीं हाल ही में बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट में उनका नाम जोड़ा जा रहा है. हालांकि पिछले सीजन में भी उनके होने की संभावना थी. वहीं इस बार भी कहा जा रहा है कि मेकर्स उन्हें शो में हिस्सा लेने के लिए अच्छी फीस देने को तैयार हैं.
-
ओलंपिक मेडलिस्ट और बॉक्सर मैरी कॉम का नाम भी आने वाले सीजन से जुड़ रहा है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 2012 लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली और ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बॉक्सर मैरी कॉम पिछले दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में थीं. जब उन्होंने पति ओन्लर से तलाक की वजह बताई थी.
-
इसके अलावा गीता बसरा, माही विज, प्रणाली राठौड़, आशय मिश्रा, जिया मानेक, वरुण जैन, करण पटेल, सुनील पाल, शुभांगी अत्रे, रिद्धि डोगरा, सनाया ईरानी, मोहित सहगल, काजी तौकीर, खुशी दुबे, कुशल तंवर और युक्ति कपूर का नाम भी बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट में लिया जा रहा है. हालांकि अब प्रीमियर पर पता चलेगा कि कौन शो में होगा और कौन नहीं.