भारती सिंह ने बताया क्यों बैंकॉक के बच्चे जैसा दिखता है उनका लाडला काजू, क्यूट लुक की तस्वीरें वायरल
कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने दूसरे बच्चे काजू को लेकर एक मजेदार किस्सा सुनाया. जिसे जानकर उनके फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है.
-
कुछ दिन पहले, भारती और हर्ष ने अपने 7 महीने के बच्चे काजू की अन्नप्राशन सेरेमनी मनाई, जो उसको पहली बार ठोस आहार खिलाने का मौका था. अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए वीडियो में, भारती और हर्ष बच्चे काजू को अपनी गोद में लिए हुए दिखे, जबकि मेहमान उसे खीर खिला रहे थे.