विज्ञापन

संजय लीला भंसाली की 7 फिल्में, जो सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि जिंदगी के बड़े सबक भी सिखाती हैं

संजय लीला भंसाली की फिल्मों की पहचान उनकी भव्यता, संगीत, और कभी न भूलाए जाने वाले किरदारों से होती है. इतना ही नहीं फिल्म में देखी जाने वाली भव्यता में चार चांद लगाती है उसकी कहानी जिसमें प्यार, हिम्मत, महत्वाकांक्षा, त्याग और अपनी राह खुद चुनने की हिम्मत को खूबसूरती से पिरोया गया होता है.

Gallery View
  • ‘देवदास'
    संजय लीला भंसाली की देवदास की कहानी सभी जानते हैं कि प्यार उसकी तड़प और फिर मिलने वाली जुदाई की कहानी है, लेकिन यह हमें यह भी सिखाती है कि प्यार का मतलब हमेशा एक दूसरे का साथ मिलना नहीं है.
  • ‘खामोशी: द म्यूजिकल'
    'खामोशी' की कहानी दिल में बसे प्यार, जिम्मेदारी, और लिए जाने वाले मुश्किल फैसलों की कहानी है. फिल्म के किरदार अपनी चाह और दूसरों के लिए वह क्या कर सकते हैं, उसके बीच फंसा हुआ महसूस करते हैं.
  • ‘बाजीराव मस्तानी'
    'बाजीराव मस्तानी' की कहानी महत्वाकांक्षा, प्यार और पक्के इरादे के इर्द-गिर्द घूमती है. बाजीराव का सफर उस जुनून पर रोशनी डालता है, जो किसी चीज को पूरे दिल से पाने की कोशिश के साथ आती है.
  • ‘पद्मावत'
    फिल्म ‘पद्मावत' की कहानी खुद में हिम्मत, सम्मान और मुश्किल हालात के सामने मजबूती से खड़े रहने की दमदार कहानी है. फिल्म के किरदारों को मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में भी अपनी पहचान और सम्मान से कोई समझौता न करते हुए दिखाया गया है.
  • ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला'
    ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला' की कहानी दो परिवारों की कई पीढ़ियों से चली आ रही दुश्मनी की झलक दिखाती है.
  • ‘ब्लैक'
    'ब्लैक' की कहानी पढ़ाई, बातचीत और एक दूसरे से होने वाले जुड़ाव के जरिए जिंदगी मे होने वाले बदलाव की कहानी है.
  • ‘गंगूबाई काठियावाड़ी'
    गंगूबाई की कहानी खुद के लिए मजबूती से आवाज उठाने से लेकर दूसरे महिलाओं के लिए भी हिम्मत से भरी एक आवाज बनाने की साहसी कहानी है.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com