पानी की टंकी को सीधे छत या फर्श पर रखने के बजाय एक ऊंचे चबूतरे या स्टैंड पर रखते हैं. इस स्टैंड या चबूतरे को ही पेडेस्टल कहा जाता हैं. ये स्टैंड सीमेंट, मेटल या पी.वी.सी का बना हुआ होता है. अगर टंकी को सीधे फर्श पर रख दें, तो टंकी के नीचे पानी जमा होता रहता है. इस वजह से आगे जाकर सीलन या फंगस की समस्या हो सकती है, इसलिए अगर पानी की टंकी के नीचे पेडेस्टल लगा हुआ है, तो उसके नीचे से हवा बनी रहेगी और पानी सूखने में भी आसानी रहेगी. इन्ही वजहों से प्लंबर पेडेस्टल लगाने की सलाह देते हैं. जानते हैं इसके और क्या-क्या फायदे हैं:
1) पेडेस्टल पर टंकी रखने से पानी का प्रेशर बेहतर रहता है. पेडेस्टल से टंकी की ऊंचाई बढ़ जाती है. इसकी ऊंचाई और Gravity की मदद से पानी का प्रेशर तेज रहता है और वो भी बिना किसी पंप के.
2) पेडेस्टल लगाने से टंकी की उम्र लंबी होती है, क्योंकि टंकी को सीधे फर्श पर रखा जाए तो छत के पानी या नमी से उसके नीचे सड़न हो जाती है. पेडेस्टल से हवा और साफ-सफाई के लिए नीचे जगह मिल जाती है.
3) इससे अगर आगे कभी टंकी में इनलेट या आउटलेट पाइप की फिटिंग करवानी हो तो उसमें आसानी होती है.
4) पेडेस्टल को लगवाने से नमी या सीलन की दिक्कत भी बहुत कम या लगभग खत्म हो जाती है.
5) टंकी को सीधे फर्श पर रखने से वजन और नमी की वजह से कई बार छत का प्लास्टर और स्लैब कमजोर हो जाते हैं. पेडेस्टल पानी के वजन को समान रूप से बांट देता है.
पेडेस्टल की कीमत:
ये पेडेस्टल बाजार में काफी स्सते मिलते हैं. एक पेडेस्टल की कीमत लगभग 1000 रुपये से 4000 रुपये के बीच है, लेकिन इसकी कीमत पेडेस्टल की क्वॉलिटी के हिसाब से बदल सकती है.
यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक की बाल्टी कैसे साफ करें, घर पर पीले दाग, गंदगी और खारे पानी के निशान हटाने के आसान तरीके
प्रस्तुति: दीपांशी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं