पीतल के बर्तन को चमकाने के लिए क्या करना चाहिए? तांबे का बर्तन कैसे चमकाएं, जान‍िए यहां

पीतल के बर्तन को चमकाने के लिए कौन सा केमिकल अच्छा है? अगर आप पीतल की मूर्ति या बर्तन साफ करने के ल‍िए ढूंढ रहे हैं, तो आप घर पर यह ल‍िक्‍व‍िड तैयार कर लें. 5 म‍िनट में साफ हो जाएंगे बर्तन और भगवान की मूर्ति.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तांबे के बर्तन को साफ करने का क्या तरीका है?

त्‍योहारों का महीना शुरू हो चुका है. भगवान की मूर्ति और बर्तन को लोग सबसे पहले साफ करते हैं. आप भी मूर्ति और बर्तन रगड़ रगड़कर परेशान हो गए हैं और फ‍िर भी वह काले हैं, तो परेशान मत होइए. आप घर भी तैयार कर लें भगवान के बर्तन और म‍ूर्तियां साफ करने वाला लोशन. इसके लगाते ही दो म‍िनट में चमक जाएंगे सारे. बस आपको इसके ल‍िए एक ल‍िक्‍वडि तैयार करना होगा. चल‍िए जानते हैं क‍ि मूर्ति और बर्तन साफ करने वाला लोशन कैसे बनाएं. 

बर्तन साफ करने वाला लोशन ऐसे करें तैयार 

एक बड़ा कटोरा, एक चम्‍मच नमक, तीन चम्‍मच स‍िएट्र‍िक एस‍िड या नींबू के छ‍िलके या तीन चम्‍मच नींबू का रस, तीन चम्‍मच सफेद स‍िरका. अब इन सब चीजों को अच्‍छे से म‍िला लें और फ‍िर आख‍िर में थोड़ा सा पानी म‍िला लें. 
  
कांसे, तांबे और पीतल की मूर्ति और बर्तन ऐसे करें साफ 


आप घर में कांसे, तांबे और पीतल की सारी मूर्ति और बर्तन इकट्ठा कर लें. अब इन सबको एक साफ कपड़े से पोंछ कर सारी धूल म‍िट्टी हटा दें. इसके बाद एक एक बर्तन और मूर्ति को इस लोशन से साफ करें. आप देखेंगे क‍ि स‍िर्फ 2 म‍िनट में ही पीतल, कांसे और तांबे के सारे बर्तन चमक गए हैं. आप फ‍िर इस लोशन को रूई में लेकर भगवान की पीतल, कांसे और तांबे की मूर्ति साफ करें. इससे आप ब‍िना रगड़े 5 म‍िनट में सारे बर्तन और मूर्ति चमका देंगे और वह नए जैसे लगेंगे.  


मूर्ति साफ करने के लिए कौन सी दवा अच्छी है?

पीतांबरी पाउडर से वैसे सभी भगवान की मूर्ति साफ करते हैं, लेक‍िन आप चाहे तो दही में अमचूर पाउडर डालकर म‍िलाकर लोशन बना लें. फ‍िर इससे बर्तन धोएं. इसके अलावा 

Advertisement

संगमरमर की मूर्ति को कैसे चमकाएं?


संगमरमर की मूर्ति और मंद‍िर साफ करने के ल‍िए आप पानी में माइल्ड शैंपू या डिशवॉश म‍िला दें गुनगने पानी में. आप साफ कपड़े या स्पंज की मदद से मूर्ति को हल्के हाथों से पोंछें और फिर साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से सुखा दें. इससे सारे दाग धब्‍बे साफ हो जाएंगे और मूर्ति और मंद‍िर चमकने लगेगा. 


यह भी पढ़ें- चुकंदर को चेहरे पर कैसे लगाएं? शहनाज हुसैन ने बताया घर पर चुकंदर की क्रीम बनाने का आसान तरीका

Advertisement
Featured Video Of The Day
जमुई कांड के आरोपी की मां की भावुक अपील, ‘बेटे की जान मत लीजिए’
Topics mentioned in this article
Lifestyle News