पैर गोरा करने के लिए क्या करें? पैर का कालापन हटाने के लिए कौन सी क्रीम सबसे अच्छी है

जमी हुई मैल कैसे निकालें? पैर पर मैल जमा हुआ है, तो परेशान मत होइए. इन चीजों से घर पर तैयार कर लीज‍िए लेप. पैरों पर लगाकर छोड़ दें. फ‍िर पैरों का सारा मैल हो जाएगा साफ.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
किस विटामिन की कमी से त्वचा काली पड़ जाती है?

How to remove dirt from body while bathing :  हमारे शरीर के पैर ही हैं, जो सबसे ज्‍यादा काम करते हैं. रात-द‍िन चलना, यह हमें कहां कहां नहीं ले जाते हैं. कभी धूल और म‍िट्टी, कभी पानी तो कभी नंगे पैर चलने से अकसर हमारे पैरों पर मैल (Dirt) जम जाता है. इस कारण पैर काले द‍िखने लगते हैं. सच तो ये भी है क‍ि नहाते हुए भी हम अपने पैरों को नजरअंदाज करते हैं. बालों के ल‍िए शैंपू, बॉडी के ल‍िए बॉड वॉशर और चेहरे के ल‍िए फेस वॉश,लेक‍िन पैरों के ल‍िए कुछ नहीं लेते हैं. इससे साफ जाह‍िर है क‍ि हम हमेशा पैरों को नजरअंदाज करते हैं. ब‍िजी होने की वजह से पैरो का पेडीक्‍योर (Pedicure) भी नहीं करवा पाते हैं. यहां हम आपको ऐसी चीजें बता रहे हैं, ज‍िससे आप घर पर ही अपने पैरो का सारा कालापन दूर कर सकते हैं. 

पैरों पर काले निशान जल्दी कैसे हटाएं | Pairo ka kalapan kaise dur kare 

दही और ओट्स पैक बनाइए 

पैरों का कालापन दूर करने के ल‍िए एक कटोरी में करीब 3 चम्मच भरकर ओट्स (Oats) डाल लें और अब उसमें गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए जरूरत के हिसाब से दही मिला लें. अब इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे डाल लीज‍िए. दोनों को अच्छी तरह मिलाने के बाद पैरों पर कुछ देर मल लें और उसके बाद मास्क (Foot Mask) की तरह लगा रहने दें. इसे पैरौं से 12 से 15 मिनट के बाद धो लें. यह पैरों से सारे डेड स्किन सेल्स हटाने का एक अच्छा तरीका है. इसे धो लेने के बाद मॉइश्चराइजर लगा लें. 

बेसन और दही फुट पैक 

यह पैरों से मैल हटाने का यह एक अच्छा नुस्खा है. इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच बेसन (Besan) लें और आधा कप के करीब दही लेकर मिला लीज‍िए. अब इसमें नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को आप अपने पैरों पर आधे घंटे के करीब लगाकर छोड़ दें. इसके बाद पानी से हल्के हाथ से मलते हुए सारा पेस्ट को छुड़ा लें. 


आलू और नींबू से दूर करें मैल 


मैल या पैरों से पिग्मेंटेशन छुड़ाने के लिए आलू और नींबू का इसलिए इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इन दोनों में ही प्राकृतिक ब्लीचिंग के गुण होते हैं जो त्वचा को साफ करने के लिए अच्छे माने गए हैं. एक कटोरी में नींबू का रस (Lemon Juice) और आलू का रस बराबर मात्रा में  ले लें. इस रस को रूई की मदद से पैरों पर अच्छी तरह लगा लीज‍िए. 15 से 20 मिनट रखने के बाद पैरों को ठंडे पानी से अच्‍छी तरह धो लें, आपको कुछ देर बाद अपने पैरों में खुद असर नजर आने लगेगा. 

Advertisement

हल्दी और बेसन का लेप 

हल्दी को उसके औषधीय गुणों के लिए तो जाना ही जाता है. जितनी सेहत के लिए हल्दी अच्छी कही जाती है, उतना ही अच्छा असर इसका स्किन पर भी नजर आता है. हल्दी को पैरों को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, तो एक चम्मच बेसन में एक छोटा चम्मच हल्दी डालकर लेप तैयार कर लें. इसमें एक चम्मच शहद भी मिला लें. पेस्ट बनाकर पैरों पर आधा घंटा तक लगाएं इसके बाद धो लें. 

पपीता और शहद लोशन करें तैयार 

पपीते में भी ब्लीचिंग गुण भरपूर होते हैं, इस कारण मैल छुड़ाने के साथ ही स्किन को चमक भी देता है. एक कटोरी में पैरों के अनुसार पपीते का गूदा लेकर उसमें 1 चम्मच भरकर शहद (Honey) डाल लें. इसके बाद दोनों को अच्छे से मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें. इस तैयार मिश्रण को पैरों के कोने-कोने में लगाकर 20 से 25 मिनट तक रखिए और फिर ठंडे पानी से धो लें. पैरों का सारा मैल उतर जाएगा और पैर ब‍िल्‍कुल साफ द‍िखने लगेंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सफेद बालों के लिए घर पर मेहंदी कैसे बनाएं? एक्सपर्ट ने बताया बिना केमिकल वाली मेहंदी बनाने का तरीका

Featured Video Of The Day
CEC Controversy: 1 November को Congress की रैली, 10 हजार करोड़ का होगा नुकसान? | Rahul Gandhi
Topics mentioned in this article
Lifestyle News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं