दीवारों से आ रही पेंट की तेज गंध कैसे हटाएं? जानें घर से बदबू भगाने के आसान तरीके

Paint ki Badbu Kaise Hataye: पुताई के बाद घर में पेंट की तेज गंध परेशान कर सकती है. खिड़की-दरवाजे खोलने, एग्जॉस्ट फैन चलाने और बच्चों को दूर रखने जैसे उपाय अपनाएं. जानें प्याज-पानी का नुस्खा कितना कारगर है और किन गलतियों से बचना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
घर से पेंट की गंध दूर करने के उपाय
ndtv

घर में नया पेंट कराने के बाद दीवारें तो चमकने लगती हैं, लेकिन कई बार इसकी तेज गंध कई दिनों तक परेशान करती है. खासकर बंद कमरों में पेंट की गंध के कारण रहना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लोग प्याज, पानी या खुशबूदार चीजों का इस्तेमाल करके बदबू दूर करने की कोशिश करते हैं. हालांकि, पेंट की गंध कम करने का सबसे भरोसेमंद तरीका कमरे में ताजी हवा का सही इंतजाम करना है. पेंट में मौजूद कुछ रसायन सूखने के बाद भी हवा में निकलते रह सकते हैं. आइए जानते हैं पुताई के बाद घर से पेंट की गंध कम करने के 5 आसान तरीके और इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

खिड़की और दरवाजे खोलकर रखें

जानकारी के अनुसार, पेंट की गंध कम करने के लिए कमरे में हवा का आना-जाना जरूरी है. मौसम और बाहरी हवा की स्थिति अनुकूल हो तो खिड़कियां और दरवाजे खोलें, ताकि अंदर की हवा बाहर निकल सके. केवल एक खिड़की खोलने के बजाय हवा के आने-जाने का रास्ता बनाना ज्यादा जरूरी होगा. ताकि पेंट की बदबू को कुछ कम किया जा सकें.

एग्जॉस्ट फैन का करें इस्तेमाल

इसके अलावा, अगर कमरे में एग्जॉस्ट फैन लगा है तो उसे हवा बाहर निकालने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. ध्यान रखें कि पेंट या प्राइमर लगाने के दौरान पंखे और दूसरे बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल उत्पाद के निर्देशों के अनुसार ही करें. केमिकल मौजूद होने पर चिंगारी पैदा करने वाले उपकरण खतरनाक हो सकते हैं. इसलिए घर के अंदर सावधाानी रखें.

ये भी पढ़ें- झूमर कैसे साफ करें? यहां जान‍िए घर के बने स्‍प्रे से झूमर की सफाई कैसे करें

Advertisement

प्याज और पानी से बदबू दूर करने का तरीका कितना कारगर

यूट्यूबर बलविंदर पेंटर ने अपने एक वीडियो में बताया कि कुछ लोग पानी से भरी बाल्टी में प्याज के टुकड़े डालकर कमरे में रखते हैं. हालांकि, पेंट की गंध या उससे निकलने वााले रसायनों को दूर करने में इस घरेलू नुस्खे के असर सही माना जाता है. हालांकि इसके पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं. साथ ही कहा कि गंध कम करने के लिए तााजी हवा का इंतजाम करना ज्यादा जरूरी है.

पेंट की गंध छिपाने के लिए मोमबत्ती न जलाएं

पेंट की तेज गंध को दबाने के लिए कमरे में सुगंधित मोमबत्ती, अगरबत्ती या दूसरी चीजें जलाने से बचें. इनसे गंध पैदा करने वाले रसाायन खत्म नहीं होते है. इसके अलावा, पेंट के कुछ केमिकल हो सकते हैं, इसलिए आग या चिंगारी का इस्तेमााल जोखिम बढ़ा सकता है.

Advertisement

बच्चों को पेंट वाले कमरे से रखें दूर

पुताई के बाद कमरे में तुरंत सोने या लंबे समय तक बैठने से बचें, खासकर जब गंध तेज हो. बच्चों, बुजुर्गों और पालतू जानवरों को भी ऐसे कमरे से दूर रखनाा बेहतर है. कमरे में तभी लौटें, जब पर्याप्त वेंटिलेशन हो और पेंट के उत्पाद पर दिए गए निर्देश इसकी अनुमति दें. अगर कमरे में जाने पर सिरदर्द, चक्कर, आंखों में जलन या सांस लेने में परेशानी महसूस हो तो तुरंत बाहर निकलकर ताजी हवाा में जाएं. लक्षण बने रहें या गंभीर हों तो एक्सपर्ट की मदद लें.

ये भी पढ़ें- मनी प्लांट को जल्दी बढ़ाने के लिए क्या करें? एक्सपर्ट ने बताया मनी प्लांट पर ज्यादा पत्तियां कैसे आएंगी

Featured Video Of The Day
हमलावरों के पास कैसे आई बाइक?
Topics mentioned in this article
Paint
Smell
Lifestyle News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं