विटामिन सी सीरम कैसे बनाएं घर पर? 1 हफ्ते में चेहरे का ग्लो कैसे बनाएं, जान‍िए यहां

चेहरे के लिए सबसे अच्छा विटामिन सी सीरम कौन सा है? अगर आप यह ढूंढ रहे हैं, तो परेशान मत होइए और घर पर ही तैयार कीज‍िए व‍िटाम‍िन सी सीरम. यह रहा बनाने का स्‍टेप बाय स्‍टेप तरीका.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
व‍िटाम‍िन सी सीरम कैसे लगाएं.

चेहरे की त्‍वचा एकदम मुरझा गई है. ग्‍लो नहीं है? सब क्रीम इस्‍तेमाल कर ली, पर फ‍िर भी चेहरे का नूर नहीं लौट रहा है, तो आपके ल‍िए एक चमत्‍कार‍िक औषध‍ि है. इसे आप घर पर ही बना सकते हैं. बस आपको इसके ल‍िए संतरा चाह‍िए. जी हां, संतरे से आप व‍िटाम‍िन सी का सीरम तैयार कर सकते हैं. यह सीरम अगर आप रोज लगाएंगे तो आपके चेहरे का ग्‍लो जल्‍द लौट आएगा. सबसे अच्‍छी बात ये है क‍ि इसके बाद आपको बाजार से फेस सीरम लेने की जरूरत ही नहीं है. 

व‍िटाम‍िन सी सीरम के ल‍िए सामग्री 

  • दो संतरे के छ‍िलके 
  • एक बड़ा चम्‍मच रोज वाटर 
  • एक चम्‍मच ग्‍ल‍िसरीन 
  • एक चम्‍मच एलोवेरा जेल 

विटामिन सी सीरम कैसे बनाएं घर पर

दो संतरे के छ‍िलके छ‍िल लें. अब उनके छ‍िलकों को छोटा छोटा तोड़ लें और उनको एक बर्तन में पानी डालकर उबाल लीज‍िए. इसके बाद ठंडा होने के बाद उसमें एक बड़ा चम्‍मच रोज वाटर डालकर म‍िक्‍सी में पीस लें. इसका जो पेस्‍ट बनेगा उसमें एक पतले कपड़े में छान लें. अब इसमें एक चम्‍मच ग्‍ल‍िसरीन और एक चम्‍मच एलोवेरा जेल म‍िला लें. हो गए आपका व‍िटाम‍िन सी फेस सीरम. इसे एक बोतल में डाल लें. 

व‍िटाम‍िन सी फेस सीरम ऐसे लगाइए 


चेहरे पर 15 द‍िन में ग्‍लो आ जाएगा. बस आपको रोज रात को सोते समय दो ड्रॉप व‍िटाम‍िन सी फेस सीरम अपने चेहरे पर लगाना है. 

1 हफ्ते में चेहरे का ग्लो कैसे बनाएं?

आपको क‍िसी शादी या पार्टी में जाना है और आप एक हफ्ते में चेहरे पर ग्‍लो चाहती हैं, तो व‍िटाम‍िन सी सीरम लगाना शुरू कर दीज‍िए. आपको खुद अपने चेहरे में बदलावउ होते हुए नजर आने लगेगा. आपको व‍िटाम‍िन सी सीरम घर पर बनाने का तरीका बता द‍िया है. बस आपको रोजाना सोते समय इसका इस्‍तेमाल करना है. 

Advertisement

सुबह उठते ही face पर क्या करना चाहिए?

सुबह उठते ही चेहरे को ठंडे पानी से धो लीज‍िए और हल्‍का सा मॉइश्‍चराइजर लगा लीज‍िए. रात तक सीरम अपना काम कर देगा. आपको खुद महसूस होगा क‍ि आपके चेहरे पर कसावट के साथ चमक लौट आई है. 

यह भी पढ़ें- गमले में भिंडी कैसे उगाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया मिट्टी में क्या डालने से पौधे में भर-भरकर आएंगी भिंडी

Advertisement
Featured Video Of The Day
कानपुर में एनाकोंडा जैसे डेढ़ क्विंटल के अजगर की दहशत
Topics mentioned in this article
Lifestyle News