मेहमान आपके घर की सफाई का अंदाजा आपके बाथरूम को देखकर लगाते हैं. सच तो ये है कि बहुत से लोग अपने बाथरूम को बिल्कुल साफ रखते हैं, लेकिन बाथरूम के नल को अकसर नजरअंदाज कर देते हैं और अगर आपके यहां पर खारा पानी आता है, तो अकसर स्टली नल पर सफेद पपड़ी जम जाती है. अगर आप उसे समय रहते साफ नहीं करते हैं, तो नल पर पर्मानेंट सफेद परत जम जाती है, जो देखने में बहुत गंदी लगती है. आपको बता दें कि आप कितना भी अच्छा स्टेनलेस स्टील के नल लगवा लीजिए, अगर समय-समय पर साफ नहीं करेंगे तो ये काले और भद्दे लगने लगते हैं. पानी से पड़ने वाले निशान पर धीरे-धीरे जंग लगने लगता है, इसलिए आपको बाथरूम के नल और हैंडल को क्लीन करने करने का आसान तरीका बता रहे हैं. जानिए कैसे आप अपने बाथरूम के नल को नए जैसा बना सकते हैं.
नल कैसे साफ करें | Bathroom nal kaise saaf karen
करें चूने का इस्तेमाल- अगर बाथरूम में नल पर पानी के साथ जंग के निशान भी पड़ गए हैं, तो इसके लिए चूने का इस्तेमाल करें. करीब एक कप चूने में आधा चम्मच नमक और थोड़ा पानी मिला कर पेस्ट बना दें. फिर इसको नल और जंग लगे हैंडल पर लगा दें और दस मिनट के लिए छोड़ दें. उसके बाद ऊपस से थोड़ा विनेगर डाल दें और 5 मिनट के बाद स्क्रबर से क्लीन कर दें. आपका नल एकदम नए जैसे चमक जाएगा.
नींबू से चमकाएं नल- नींबू साफ सफाई के बहुत काम आता है. नींबू में एसिडिक तत्व होते हैं, जिससे आप जंग और गंदगी को क्लीन कर सकते हैं. नल पर लगे पानी के निशान को छुड़ाने के लिए नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए जंग या पानी के निशान वाली जगह पर नींबू रगड़ दें. आप चाहे तो इसमें तो गर्म पानी में नींबू और नमक मिलाकर घोल भी बना सकते हैं. फिर इसको ब्रश की मदद से नल पर लगा दें और स्क्रबर से रगड़कर साफ कर दें. नल एकदम नए जैसा हो जाएगा.
विनेगर से साफ करें नल- नल और हैंडल पर सूखने के बाद पानी की परत जम गई है, तो इस को क्लीन करने के लिए विनेगर का उपयोग करना सही होता है. जंग लगे हुए नल को साफ करने के लिए विनेगर बढ़िया काम करता है. ऐसा करने से नल पर लगी सारी गंदगी तुरंत साफ हो जाएगी. आपके बाथरूम का गंदा नल बिल्कुल चमक जाएगा. अगर आप चाहें तो विनेगर में नमक भी मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं.
बेकिंग सोडा है प्रभावी- अपने बाथरूम के गंदे हुए नल को साफ करने के लिए बेकिंग पाउडर का उपयोग कर सकते हैं. यह काफी ज्यादा आजमाया हुआ नुस्खा है. आप लगभग 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा नींबू का रस मिला कर पेस्ट बना लें. इसको दस मिनट नल पर लगाकर छोड़ दें. फिर सैंड पेपर या फिर किसी स्क्रबर से नल को साफ कर दें. बाथरूम में गंदे हुए नल साफ और चमचमाने लग जाएंगे. इस दीवाली जब आपके घर मेहमान आएंगे तो सभी कहेंगे वाह बाथरूम ही नहीं नल भी आपके चमक रहे हैं.
प्रस्तुति: अर्चिता राय
ये भी पढ़ें- Happy Navratri 2026 Wishes: मां दुर्गा आईं आपके द्वार, करके आई माता 16 श्रृंगार... इन खूबसूरत मैसेज से दें अपनों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं