बाथरूम की बाल्टी कैसे साफ करें? पेंट वाली बाल्टी को कैसे साफ करें, जान‍िए यहां

प्लास्टिक की बाल्टी कैसे साफ करें? खारे पानी से बाल्‍टी खराब हो गई है, तो यह इन चीजों से बाल्‍टी पर रगड़ दें. 5 म‍िनट में चमक जाएगी बाल्‍टी, जान‍िए कैसे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कलर की बाल्टी को साफ कैसे करें?
Photo Credit: NDTV

आपने देखा होगा कि बाजार से लाए हुए नए बाल्टी और मग्गे काफ़ी साफ-सुथरे और चमकदार रहते हैं, लेकिन इन प्लास्टिक की बाल्टियों पर घर आने के बाद सफेद-पीली पपड़ी जम जाती है. ऐसा खारे पानी की वजह से होता है.  खारे पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जिस वजह से नई चमकती हुई बाल्टी पर ये हल्के सफेद-पीले दाग पड़ जाते है. और फिर धीरे-धीरे इतने जिद्दी होते जाते हैं कि साबुन या डिटर्जेंट से रगड़कर भी साफ नहीं होते. लेकिन अबसे इन गंदे धब्बों को निकालने के पिछे घंटों मेहनत नहीं करनी पड़ेगी. अब सिर्फ सफेद सिरके, बेकिंग सोडा, नींबू और साइट्रिक एसिड की मदद से बड़ी आसानी से इन धब्बों को साफ कर पाऐंगे. जानते है कैसे करें इन 3 चीजों से ये जिद्दी दाग साफ़.

बाल्टी की सफेद पपड़ी साफ करने के उपाय

धब्बों को साफ करने का तरीका:

1) सफेद सिरके और बेकिंग सोडा की मदद से:

अगर ये दाग- धब्बे काफी पुराने ना हो तो, सबसे पहले 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 1/2 कप सफेद सिरका मिलाकर एक पेस्ट बन लें. अब इस पेस्ट को गंदी बाल्टी या मग्गे पर लगाकर, 15 से 20 मिनट के लिए रख दें. उसके बाद हल्के हाथ से स्क्रब करके बाल्टी या मग्गे को साफ पानी से धों लें.

2) नींबू और नमक की मदद से :

नींबू को आधा काट लें और उसपर नमक लगाकर बाल्टी के सफेद-पीले धब्बों पर अच्छे से रगड़ लें. इसके बाद 10 मिनट इंतज़ार करें. 10 मिनट बाद बाल्टी को अच्छे से रगड़कर पानी से साफ़ कर लें.

3) साइट्रिक एसिड की मदद से:

अगर ये खारे पानी के दाग- धब्बे काफी पुराने हो तो, 1  गंदी दाग- धब्बे वाली बाल्टी में गुनगुना पानी लें . अब इस पानी में 2 से 3 चम्मच साइट्रिक एसिड का पाउडर डालें. इस पाउडर को अच्छे से घोलकर 30 मिनट का लिए बाल्टी में छोड़ दें. 30 मिनट के बाद पानी को निकालें और बाल्टी को डिशवॉश लिक्विड की मदद से रगड़कर साफ पानी से धो लें.

Advertisement

खारे पानी के दाग- धब्बों से बाल्टी को ऐसे बचाएं:

बाल्टी को इस्तेमाल करने के बाद हमेशा उल्टा करके रखें. बाल्टी और मग्गो में पानी जमा करने से बचें. ऐसा करने से खारे पानी के मिनरल्स  बाल्टी पर जमेंगे नहीं.

यह भी पढ़ें: चाबी खो जाने पर ताला कैसे खोलें? ताला खोलने का सबसे आसान तरीका क्या है, चोर को ये वाला मत बताना

Advertisement

                                                                                                                                                                                                                 प्रस्तुति: दीपांशी

Featured Video Of The Day
रसिक दुलारी की मौत के बाद पहली बार बोले प्रेमानंद महाराज ! कहा- निर्दोष की निंदा...
Topics mentioned in this article
Lifestyle News