Gardening Tips: सिर्फ 100 रुपये में घर को दें गार्डन जैसा लुक, रंग-बिरंगे फूलों वाला ये पौधा बढ़ाएगा खूबसूरती

Specialty of Gerbera Flower: आप करीब 100 रुपये में मिलने वाला जरबेरा पौधा घर, आंगन और बालकनी की खूबसूरती बढ़ा सकता है. जानें इसे कहां से खरीदें, गमले में कैसे लगाएं और फूलों की देखभाल के जरूरी तरीके.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आप करीब 100 रुपये में मिलने वाला जरबेरा पौधा घर लगा सकते हैं
ndtv

घर के दरवाजे, आंगन या बालकनी को खूबसूरत बनाने के लिए जरूरी नहीं कि आप महंगे सजावटी सामान खरीदें. कुछ फूलों वाले पौधे भी आपके घर की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं. ऐसा ही एक पौधा है जरबेरा, जिसके रंग-बिरंगे फूल घर को आकर्षक लुक देते हैं. इसकी कीमत करीब 100 रुपये बताई जा रही है. गार्डनिंग का शौक रखने वाले लोग इसे गमले में लगाकर अपने घर को सजा सकते हैं. जरबेरा के फूलों का इस्तेमाल शादी-विवाह और दूसरे समारोहों में सजावट के लिए भी किया जाता है. आइए जानते हैं इस पौधे की खासियत और इसे खरीदने से जुड़ी जानकारी.

कम खर्च में घर को दें गार्डन जैसा लुक

बता दें कि अगर आप घर के प्रवेश द्वार, आंगन या बालकनी को रंग-बिरंगे फूलों से सजाना चाहते हैं तो जरबेरा एक विकल्प हो सकता है. इसके फूल कई रंगों में मिलते हैं और गमले में भी उगाए जा सकते हैं. आप इसे ऐसी जगह रख सकते हैं, जहां पौधे को पर्याप्त रोशनी मिले और उसकी देखभाल करना आसान हो. पौधा खरीदते समय उसकी किस्म और बढ़ने की स्थिति के बारे में जानकारी जरूर लें.

कहां मिलेगा जरबेरा का पौधा

जरबेरा का पौधा करीब 100 रुपये में मिल सकता है. इसको खरीदने के लिए आप अपने घर के पास वाली नर्सरी से इसको खरीद सकते हैं. हालांकि, खरीदने से पहले मौजूदा कीमत और स्टॉक की पुष्टि कर लेनाा बेहतर होगा.

ये भी पढ़ें- Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को क्या चढ़ाएं? जानें भोग, मंत्र और पूजा की पूरी विधि

Advertisement

फूलों की सजावट में भी होता है इस्तेमाल

जरबेरा के फूल देखने में आकर्षक होते हैं और इनका इस्तेमाल शादी-विवाह सहित कई आयोजनों में फूलों की सजावट के लिए कियाा जाता है. गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया कि स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध नहीं होने के काारण पौधे पुणे से मंगाए गए हैं. इससे गार्डनिंग पसंद करने वाले लोगों को इसे खरीदने का विकल्प मिल सकताा है.

जरबेरा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

जरबेरा की अच्छी बढ़त के लिए पौधे की किस्म के अनुसार रोशनी, पानी और मिट्टी का ध्यान रखना जरूरी है. गमले में पानी जमा न होने दें, क्योंकि इससे जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है. पौधे को खरीदते समय उसकी पत्तियों और जड़ों की स्थिति भी देख लें. नई शाखाओं से पौधा तैयार करने की संभावना किस्म और बढ़ने की स्थिति पर निर्भर करती है. सही देखभाल के साथ जरबेरा आपके घर के गार्डन या आंगन की खूबसूरती बढ़ा सकता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Happy Navratri 2026 Wishes: मां दुर्गा आईं आपके द्वार, करके आई माता 16 श्रृंगार... इन खूबसूरत मैसेज से दें अपनों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

Featured Video Of The Day
Uttar Pradesh में किसानों की आय कैसे दोगुनी करेगी सरकार? MP Ramesh Awasthi ने बताया
Topics mentioned in this article
Gerbera
Gerbera Farming
Gerbera Flower