बासी मुंह मेथी का पानी पीने से क्या होता है, यहां जानें किन लोगों को जरूर पीना चाहिए...

Methi Dana Ke Fayde:वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चलता है कि अगर आप रात भर मेथी के दानों को भिगोकर सुबह खाली पेट यह पानी पीने पीते हैं, तो शरीर को कई फायदे देखने को मिल सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Methi Paani Benefits

Methi Dana Ke Fayde: पोषक तत्वों से भरपूर मेथी दाना को आयुर्वेद में अमृत के समान माना गया है, इसके छोटे-छोटे पीले बीजों में सेहत सुधारने की अद्भुत शक्ति छिपी रहती है. यह शरीर के तीनों दोषों (वात, पित्त और कफ) का नाश कर वजन नियंत्रण में भी कारगर है.

मेथी एक सुपरफूड है?

आयुष मंत्रालय के अनुसार, मेथी त्रिदोषनाशक है, यानी यह वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित करता है. मेथी सुपरफूड से कम नहीं है, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं.

मेथी दाना भिगोकर खाने के फायदे

वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चलता है कि मेथी के बीजों में सैपोनिन और फेनोलिक कंपाउंड्स सूजन कम करने, ब्लड शुगर नियंत्रित करने और मेटाबॉलिज्म बेहतर बनाने में मदद करते हैं. रात भर मेथी के दानों को भिगोने पर उनके पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं. सुबह खाली पेट यह पानी पीने से ये तत्व शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाते हैं.

मेथी के दाने खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

वहीं, आयुर्वेद में बासी मुंह मेथी का पानी पीने की सलाह दी जाती है, यह सरल घरेलू उपाय कई गंभीर समस्याओं को जड़ से खत्म करने में सक्षम है. सबसे पहले यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. पेट की गैस, एसिडिटी, कब्ज जैसी परेशानियां दूर होती हैं और आंतें साफ रहती हैं. अच्छा पाचन होने से शरीर की एनर्जी बढ़ती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है.

मेथी दाना खाने से शरीर में क्या होता है?

मेथी के सेवन का डायबिटीज के मरीजों को भी खास फायदा होता है. वजन बढ़ने की समस्या से परेशान लोगों के लिए भी मेथी का पानी बहुत कारगर है. यह मेटाबॉलिज्म तेज करता है, लंबे समय तक पेट भरा रहता है, भूख कम होती है, और अतिरिक्त चर्बी धीरे-धीरे घटती है, दिल की सेहत के लिए भी यह उपयोगी है. मेथी का पानी खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) बढ़ाता है, इससे धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा घटता है और हृदय मजबूत रहता है.

मेथी खाने से महिलाओं को क्या फायदे होते हैं?

आयुर्वेद में इसे हृदय पोषक और रक्त संचार सुधारने वाली औषधि माना जाता है. महिलाओं के लिए यह हार्मोनल संतुलन में बहुत लाभकारी है. पीसीओडी, थायरॉइड और अनियमित पीरियड्स जैसी समस्याओं में राहत मिलती है, मेथी के तत्व एस्ट्रोजन को बैलेंस करते हैं, जिससे त्वचा और बाल स्वस्थ, चमकदार बनते हैं. इसके एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालते हैं, त्वचा साफ और जवां दिखती है.

Advertisement

इसे भी पढ़ें: क्या कम खाना खाने से वाकई पेट ठीक रहता है, यहां जानें सच!

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Israel Iran War: ईरान संग युद्ध खत्म करने पर Trump ने कर डाला बड़ा एलान, सैनिकों की मौत पर क्या बोले?