स्कूलों को मुद्दा बना रही कॉकरोच जनता पार्टी, आंकड़ों में देश की शिक्षा का पूरा हाल
अब जब सरकारी स्कूलों की इतनी चर्चा हो रही है, यह जानना जरूरी हो जाता है कि असल में देश में शिक्षा का हाल क्या है. आंकड़ों के जरिए इस तस्वीर को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है
कॉकरोज जनता पार्टी ने 16 अगस्त से देशभर में 'स्कूल ठीक करो' मुहिम शुरू की हुई है. इसके तहत सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधा देने और सरकार की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया जा रहा है. यूपी से लेकर राजस्थान के स्कूलों का दौरा किया गया है. अब जब सरकारी स्कूलों की इतनी चर्चा हो रही है, यह जानना जरूरी हो जाता है कि असल में देश में शिक्षा का हाल क्या है. आंकड़ों के जरिए इस तस्वीर को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है-
भारत में कितने स्कूल हैं?
शिक्षा मंत्रालय के यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इनफॉर्मेशन सिस्टम के के मुताबिक वर्तमान में भारत में कुल स्कूलों की संख्या 14.67 लाख है. यहां भी शहर में 2.64 लाख और ग्रामीण में 12.03 लाख स्कूल हैं. सरकारी स्कूलों की संख्या 10.05 लाख है. अगर कुल छात्रों की बात करें तो यह आंकड़ा 24.72 करोड़ बैठता है, वहीं इसके अनुपात में शिक्षकों की संख्या 1.02 करोड़ है. दूसरे शब्दों में कहें तो भारत में हर 100 स्कूलों में करीब 69 सरकारी स्कूल हैं.

कितना बच्चे करते हैं स्कूल पूरा (रिटेंशन रेट)
रिटेंशन रेट का मतलब होता है कि कितने छात्र अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करते हैं. UDISE+ 2025-26 की रिपोर्ट एक चिंताजनक ट्रेंड पेश करती है. छोटी कक्षाओं में तो 98.5 फीसदी बच्चे स्कूल में टिके रहते हैं, वहीं तीसरी से चौथी कक्षा आते-आतें आंकड़ा 91.1 फीसदी पहुंच जाता है. वहीं फिर छठी से आठवीं कक्षा तक स्थिति 83.7 फीसदी पहुंच जाती है और 9वीं से 12वीं तक तो गिरकर 51.9 फीसदी.
इसका सीधा मतलब है कि उन छात्रों की संख्या कम है जो अपनी पूरी स्कूली शिक्षा कर रहे हों. शुरुआत जरूर मजबूत रहती है, लेकिन जैसे-जैसे स्कूली शिक्षा आगे बढ़ती है, छात्रों की संख्या कम होती चली जाती है. इसी रिपोर्ट का एक आंकड़ा बताता है कि कक्षा पांच से छठी तक 91.5 फीसदी छात्र आगे बढ़ते हैं, वहीं 93 फीसदी छात्राएं रहती हैं. इसी तरह कक्षा आठवीं से नौवीं तक 85.9 फीसदी छात्र पहुंचते हैं और छात्राओं की संख्या 87.3 फीसदी रहती है. कक्षा 10वीं से 11वीं तक की स्थिति देखें तो 72.4 फीसदी छात्र पहुंचते हैं, वहीं छात्राओं में यह संख्या 75.11 फीसदी रहती है.
ड्रॉपआउट रेट की क्या स्थिति है?
ड्रॉपआउट रेट का मतलब होता है कितने बच्चों ने पूरी तरह से किसी कक्षा के बाद या कक्षा के दौरान ही स्कूल छोड़ दिया हो. यहां भी स्थिति काफी हद तक रिटेंशन रेट जैसी ही दिखाई देती है. छोटी स्कूलों में ड्रॉप आउट कम देखने को मिल रहा है, लेकिन जैसे ही कक्षा बड़ी होती है, ड्रॉप आउट रेट भी ज्यादा देखने को मिलता है.
UDISE+ की ही ताजा रिपोर्ट बताती है कि कक्षा 1 से 5 तक 100 में से सिर्फ 0.3 बच्चे स्कूल छोड़ते हैं. कक्षा 6 से 8 तक यह संख्या बढ़कर 3.5 हो जाती है और फिर कक्षा 9-10 तक तो हर 100 में से 12 बच्चे स्कूल छोड़ते हैं.

स्कूल पहुंच रहे बच्चे, पढ़ कितने पा रहे?
देश में बात चाहे सरकारी स्कूल की हो या फिर निजी स्कूल ही, शिक्षा की गुणवक्ता एक चिंता का पहलू रहती है. कितने बच्चे स्कूल आ रहे हैं, यह जरूरी है, लेकिन कितने सही तरीके से पढ़ पा रहे हैं, यह समझना भी जरूरी है. इसी सवाल का जवाब The Annual Status of Education Report (ASER) 2024 में मिलता है. इसकी ताजा रिपोर्ट हमें सरकारी और निजी दोनों स्कूलों की स्थिति स्पष्ट बताती है.
इस रिपोर्ट में एक सर्वे किया गया, कक्षा तीन, कक्षा पांच और कक्षा आठ के छात्रों को दूसरी कक्षा का एक पाढ़ पढ़ने के लिए दिया गया. अब यहां चौंकाने वाली स्थिति सामने आई. कक्षा तीन के सरकारी स्कूल के 23.4 फीसदी बच्चे ही दूसरी कक्षा का पाठ पढ़ पाए. निजी स्कूलों में यह संख्या 35.5 फीसदी रही. इसी तरह कक्षा पांच के 44.8 फीसदी बच्चे कक्षा दो का पाठ पढ़ पाए, वहीं निजी स्कूलों में यह आंकड़ा 59.3 फीसदी रहा. कक्षा आठवीं की बात करें तो यहां सरकारी स्कूलों में 67.5 फीसदी बच्चे दूसरी कक्षा का पाठ पढ़ पाए, वहीं निजी स्कूलों में यह संख्या 80 प्रतिशत रही.
अगर 2014 से 2024 की स्थिति का विश्लेषण किया जाए तब भी एक चिंताजनक ट्रेंड समझ में आता है. उदाहरण के लिए कक्षा 8 के छात्र 2014 में सरकारी स्कूलों में 71.5 फीसदी दूसरी कक्षा का पाठ पढ़ पा रहे थे, वहीं 2024 में यह आंकड़ा 67.5 फीसदी रह गया, यानी कि यहां गिरावट देखने को मिली. इसी तरह प्राइवेट स्कूलों में भी 2014 में आठवीं कक्षा के 82.4 फीसदी बच्चे दूसरी कक्षा का पाठ पढ़ पा रहे थे, लेकिन 10 साल बाद संख्या गिरकर 80 फीसदी हो गई.
बुनियादी सुविधाओं को लेकर क्या स्थिति?
ASER की रिपोर्ट में बुनियादी स्कूली सुविधाओं को लेकर भी जानकारी मिलती है. उदाहरण के लिए बालिकाओं के लिये उपयोग योग्य शौचालयों की संख्या वर्ष 2018 में 66.4% फीसदी थी जो 2024 आते-आते 72% दर्ज की गई. इसी तरह स्कूलों में पेयजल की स्थिति में भी सुधार देखने को मिला है. 2018 में जो संख्या 74.8 फीसदी थी वो 2024 में 77.7 फीसदी हो गई.
नीति आयोग की अपनी ताजा रिपोर्ट भी बुनियादी सुविधाओं को लेकर कई बातें बताती है. देश में अभी भी 1.19 लाख स्कूल ऐसे हैं जहां बिजली नहीं पहुंच पाई है. इसी तरह 98592 ऐसे स्कूल मौजूद हैं जहां लड़कियों के लिए इस्तेमाल करने लायक टॉयलेट मौजूद नहीं है. इसी तरह 14,505 स्कूलों में आज भी पानी की सुविधा नहीं है और 59,829 स्कूलों में हाथ धोने की सुविधा नहीं है.
नीति आयोग के मुताबिक वर्तमान में देश में 1,04125 स्कूल ऐसे हैं जहां सिर्फ एक ही शिक्षक पढ़ाता है. यहां भी 89 फीसदी ऐसे स्कूल तो ग्रामीण क्षेत्रों में है. यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (UDISE+ 2025-26) की रिपोर्ट भी इसी दिशा में कुछ अहम जानकारी देती है. वर्तमान में देश में कई ऐसे स्कूल मौजूद हैं जहां टीचर तो है, लेकिन पढ़ने वाला एक भी छात्र नहीं. वर्तमान में देश में जीरो एनरोलमेंट वाले 5663 स्कूल हैं. यहां भी सबसे खराब हाल पश्चिम बंगाल का है जहां 2,200 ऐसे स्कूल मौजूद हैं. दूसरे पायदान पर तेलंगाना आता है जहां 1400 ऐसे स्कूल हैं, इसके बाद मध्य प्रदेश आता है जहां 380, फिर यूपी में 65 ऐसे स्कूल उपस्थित हैं. रिपोर्ट के मुताबिक यह स्थिति अभी भी चिंताजनक जरूर है, लेकिन धीरे-धीरे सुधार भी हो रहा है. 2022-23 में जहां ये संख्या 10,294 थी वहीं, 2025-26 में घटकर 5,663 दर्ज की गई है.

शिक्षकों के कितने पद खाली?
UDISE के मुताबिक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में आज भी 7.5 लाख पद खाली पड़े हैं. वहीं बात जब माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर की आती है तो यहां भी विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी है, संख्या 4.09 लाख से भी ज्यादा है. इसी तरह केंद्रीय विद्यालयों (KVs) में शिक्षण स्टाफ के लगभग 13.1% पद और नवोदय विद्यालयों (NVs) में 24.8% पद खाली चल रहे हैं.
शिक्षकों की सैलरी पर कितना खर्च?
UDISE की रिपोर्ट के अनुसार 2024-25 की तुलना में 2025-26 में शिक्षकों की सैलरी पर 25.13 फीसदी कम खर्च किया गया है. 2024-25 में जो आंकड़ा 8.133.91 करोड़ रुपए ती, 2025-26 में वो घटकर 13,576.20 करोड़ रुपए हो चुका है.
स्कूली इंफ्रास्ट्रक्चर पर कितना खर्च?
अब शिक्षकों की सैलरी में जरूर कटौती हुई है, लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर पर पैसे बढ़ा दिए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च 2024-25 में 2,645.98 करोड़ रुपए से बढ़कर 2025-26 में 4,629.52 करोड़ रुपए पहुंच चुका है. यह सीधे-सीधे 74.96% की बड़ी बढ़ोतरी है.

मोदी सरकार में शिक्षा बजट
शिक्षा के क्षेत्र कई जगह सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले हैं, लेकिन बात अगर शिक्षा बजट की आए तो यहां पर पिछले 12 सालों का ट्रेंड एक अलग कहानी बयां करता है. 2013-14 में कुल बजट में शिक्षा की हिस्सेदारी 4.6 फीसदी दर्ज की गई थी, यह संख्या 2025-26 में घटकर 2.5 फीसदी हो चुकी है. इसका मतलब है कि पिछले 12 सालों में 46 फीसदी की कमी आ चुकी है.
अगर शिक्षा बजट को ही और ज्यादा विस्तृत तरीके से समझें तो पता चलता है कि स्कूल शिक्षा विभाग का बजट 2013-14 की तुलना में अब आधे से भी कम रह चुका है. उच्च शिक्षा विभाग की बात करें तो यहां भी हिस्सेदारी 40 फीसदी तक कम हुई है.
-
जब इस्लाम की सबसे पवित्र जगह 15 दिन के लिए थी हाईजैक, मक्का पर हमले की कोशिश ने याद दिलाया 1979 का अटैक
हूतियों के साथ चल रहे संघर्ष के बीच सऊदी अरब ने पहली बार पवित्र शहर मक्का में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया. लेकिन साल 1979 में इस्लाम की सबसे पवित्र जगह पर चरमपंथियों ने अचानक हमला कर दिया था. इसके बाद दो हफ्तों तक ऑपरेशन चला था.
-
दाल-चावल या बिरयानी की आपकी प्लेट से संकट में है क्लाइमेट... समझिए कैसे
IISER भोपाल और IRRI की स्टडी में कहा गया है कि भारत के धान के खेत सालाना 9.7 मिलियन टन मीथेन छोड़ रहे हैं, जो ग्लोबल वार्मिंग की दूसरी सबसे बड़ी गैस है.
-
AI मार डालेगा इंसानों को... हर ओर से आ रही आवाज, पूरी दुनिया में खौफ, मगर क्या अब इसे रोकना मुमकिन?
इतनी चेतावनियों के बाद भी AI का विकास बहुत तेज गति से हो रहा है. हर देश अपने स्तर पर AI को लेकर प्रयोग कर रहा है. इसमें हथियारों से लेकर जासूसी और दवाएं तक शामिल हैं. मगर अमेरिका और चीन के बीच AI की होड़ चरम पर चल रही है.
-
BRICS देश बना लें कॉमन करेंसी तो बदल जाएगी दुनिया की तस्वीर लेकिन एक्सपर्ट बता रहे इसे 'टेढ़ी खीर'
BRICS Summit में CBDC लिंकिंग पर चर्चा संभव है. जानिए क्या BRICS देश डॉलर के बजाय अपनी करेंसी में व्यापार करेंगे, व्यापार घाटे की चुनौतियों के बीच भारत को फायदा होगा या खतरे पैदा होंगे.
-
400 करोड़ की आबादी, 70 लाख सैनिक और 38 ट्रिलियन डॉलर की GDP... अगर BRICS एक देश होता तो कितना बड़ा होता?
दिल्ली में BRICS समिट होने वाली है. इसे लेकर पश्चिमी देशों तक हलचल है. आज के समय में दुनिया में दो बड़े संगठन- BRICS और G-7 हैं.
-
सत्य निकेतन त्रासदी के पीछे है डीयू का हॉस्टल संकट, हर 34 छात्र में से सिर्फ 1 के लिए कैंपस में जगह
DU में हॉस्टल की कमी ने हजारों स्टूडेंट्स को प्राइवेट PG के भरोसे छोड़ दिया है. भारी किराया, सुरक्षा की चिंता और जवाबदेही का अभाव—सत्य निकेतन हादसे के बाद स्टूडेंट्स पूछ रहे हैं, आखिर सुरक्षित रहने का विकल्प उन्हें कौन देगा?
-
"सत्य निकेतन को ऊपर ड्रोन से देखिए, यूक्रेन और गाजा से बदहाल दिखेगा, अब पीजी में नींद नहीं आती"
देश के कोने-कोने से पढ़ने आए इस स्टूडेंट्स ने अपनी आंखों के सामने दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में पांच मंजिला हॉस्टल को भरभराकर गिरते देखा. अब इनके जेहन में डर है तो जुबान पर सवाल. यहां पढ़िए NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट.
-
'50 हजार लिए, अब फोन बंद', सत्य निकेतन हादसे के बाद 'हॉस्टल डेज' के दूसरे PG की लड़कियों को दीवारें डरा रहीं
दिल्ली में पढ़ने का सपना लेकर आईं फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट्स डरी हुई हैं. NDTV ने उसी हॉस्टल डेज के दूसरे PG की लड़कियों से बात की, जिसकी 5 मंजिला इमारत सत्य निकेतन में भरभराकर गिर गई.
-
अफ्रीका के लिए बदल गया दुनिया का नक्शा, इससे पहले कितनी बार बदला World Map?
धरती का नक्शा हमेशा एक जैसा नहीं रहा. पहले सभी महाद्वीप पैंजिया नाम के सुपरकॉन्टिनेंट का हिस्सा थे, जो करोड़ों साल में टूटकर आज के महाद्वीपों में बंट गया, जबकि इंसानों के बनाए नक्शे भी समय के साथ ज्यादा सटीक होते गए.
-
ट्रंप सरकार में अमेरिका में भारतीयों पर नस्लीय हिंसा बढ़ी; हिंदू, सिख और मुसलमानों में सबसे अधिक पीड़ित कौन?
विभिन्न सर्वेंक्षण के आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ नस्लीय हिंसा में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इन आंकड़ों से पता चलता है कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद इस तरह की हिंसा में तेजी आई है. लेकिन वो इसकी आलोचना करने बच रहे हैं.