Spider-Man Brand New Day Review In Hindi: क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी के बाद टॉम हॉलैंड 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के साथ सिनेमाघरों में लौट आए हैं. वहीं वह 2026 की मचअवेटेड फिल्म के साथ मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में वापसी कर रहे हैं, जिसका इंतजार काफी समय से था. 30 जुलाई को भारत में रिलीज हुई स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे को डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने डायरेक्ट किया है. आइए आपको बताते हैं कि टॉम हॉलेंड की स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे कैसी है.
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे की कहानी
फिल्म की शुरुआत स्पाइडर मैन के न्यूयॉर्क को अपराध से बचाने से फाइट होती है, जो कि पूरी तरह एक्शन से भरपूर है. वहीं स्पाइडर मैन लवर्स के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं है. डैमेज कंट्रोल सेंटर पर बार बार अटैक हो रहा है है और अटैक करने वाला वी मैक्स चाहता है, जिसके बारे में स्पाइडर मैन को पता लगाना है. हर कोई पीटर पार्कर को भूल चुका है. इसकी वजह नो वे होम का मैजिक था. स्पाइडर मैन एमजे से मिलता है. लेकिन वो उसे भूल चुकी है. स्पाइडर मैन अपने आप से लड़ते हुए हल्क के छात्रों को पढ़ा रहा है. स्पाइडर मैन का दुश्मन इस बार बहुत खतरनाक है क्योंकि एमजे की जान खतरे में है.
स्पाइडर मैन का डायरेक्शन
यह फिल्म पूरी तरह से स्पाइडर मैन फैन्स के लिए बनी है. इसमें भरपूर एक्शन और इमोशन्स हैं. टॉम हॉलैंड जबरदस्त हैं.हल्क और स्पाइडर मैन का फाइट का सीन कमाल का है.