Oscar 2021: ऑस्कर नॉमिनेशन से ठीक पहले प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के साथ शेयर किया Video

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस साल पति निक जोनास के साथ 93वें अकादमी पुरस्कार यानी ऑस्कर के लिए नामांकन की घोषणा करेंगी.

Advertisement
Read Time: 14 mins
नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस साल पति निक जोनास के साथ 93वें अकादमी पुरस्कार यानी ऑस्कर के लिए नामांकन की घोषणा करेंगी. अब प्रियंका (Priyanka Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने पति निक के साथ नजर आ रही हैं. यह वीडियो ऑस्कर नॉमिनेशन के कुछ घंटे पहले की है जिसमें निक कह रहे हैं सुबह 5. 19 मिनट पर हम ऑस्कर नॉमिनेशन करेंगे. इसलिए देखते रहिए PDT.  इसी पर प्रियंका (Priyanka Chopra) कहती है इतनी सुबह क्यों. और साथ ही इशारे में कहती है मैं नहीं आ रही हूं. प्रियंका और निक के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. 

आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने फैन्स के साथ गुड न्यूज शेयर कर रही हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि वो और निक 93वें अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन की घोषणा करेंगी. प्रियंका के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. सिर्फ इतना ही नहीं प्रियंका ने ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत को एक नई पहचान दिलाई है. 

Advertisement

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की अगली फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' है. जिसकी शूटिंग हाल ही में उन्होंने लंदन में खत्म की है. प्रियंका की फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' हाल ही में रिलीज हुई है. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था. जिसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम उनके साथ नजर आए थे.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Kolkata Rape-Murder Case: जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, शनिवार से काम पर लौटेंगे | Breaking News