OSCAR 2026: प्रियंका चोपड़ा बनेंगी प्रेजेंटर, जानें कब और कहां लाइव देख सकेंगे ऑस्कर 2026

How To Watch Oscars 2026 Live In India :ऑस्कर अवार्ड में प्रियंका चोपड़ा प्रेंजेंटर बनती हुईं नजर आएंगी. जानें ओटीटी पर कब और कहां लाइव टेलीकास्ट देख सकेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
16 मार्च को ऑस्कर 2026 का होगा आयोजन
नई दिल्ली:

फिल्म जगत के सबसे बड़े उत्सव कहे जाने वाले अवॉर्ड फंक्शन को लेकर इंतजार खत्म होने को है. 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2026 का 15 मार्च को लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में ऐलान होगा. इस भव्य समारोह में इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों, अभिनेताओं और कलाकारों के योगदान को सम्मानित किया जाएगा. भारतीय दर्शकों के लिए खास बात यह है कि वे इसे 16 मार्च की सुबह लाइव देख सकेंगे. ऑस्कर अवॉर्ड शो का लाइव टेलीकास्ट अमेरिका में 15 मार्च की शाम 7 बजे पूर्वी समय (ईटी) से शुरू होगा, जो भारत में सोमवार 16 मार्च की सुबह 4 बजकर 30 मिनट (आईएसटी) से लाइव होगा. 

ऑस्कर 2026 कब और कहां देख सकते हैं 

सबसे पहले रेड कार्पेट पर हॉलीवुड सितारों की चमक-दमक दिखाई जाएगी, उसके बाद मुख्य अवॉर्ड इवेंट शुरू होगा। भारत में दर्शक इस शो को दो प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं. जियोहॉटस्टार पर सुबह 4 बजकर 30 मिनट से लाइव स्ट्रीमिंग (ऑनलाइन और ऐप पर) साथ ही स्टार मूवीज टीवी पर सुबह 4 बजकर 30 बजे से लाइव टेलीकास्ट देख सकेंगे. अगर लाइव प्रसारण मिस कर देते हैं, तो जियो हॉटस्टार पर शो देख सकते हैं। इसके अलावा स्टार मूवीज पर 16 मार्च की रात 9 बजे इसका रिपीट टेलीकास्ट भी दिखाया जाएगा.

ये भी पढे़ं- UK07 Rider की ICU से आने के बाद बिगड़ी हालत, अनुराग डोभाल के मैनेजर ने बताया- यूट्यूबर को हुआ इन्फेक्शन

प्रियंका चोपड़ा आएंगी नजर

इस बार ऑस्कर की मेजबानी मशहूर कॉमेडियन, लेखक और प्रोड्यूसर कोनन ओ'ब्रायन कर रहे हैं. वे लगातार दूसरी बार इस शो को होस्ट कर रहे हैं. प्रसारण के दौरान कई बड़े नाम मंच पर नजर आएंगे. प्रियंका चोपड़ा के अलावा रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐन हैथवे, ग्वेनेथ पाल्ट्रो, पॉल मेस्कल और विल आर्नेट भी विभिन्न कैटेगरी में अवॉर्ड पेश करेंगे.

Advertisement

टिमोथी ऑस्कर में छाए

पिछले साल के विजेता भी इस बार मंच संभालेंगे – मिकी मैडिसन बेस्ट एक्ट्रेस, एड्रियन ब्रॉडी बेस्ट एक्टर, जो. सल्डाना बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस और किरण कल्किन बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड देंगे. एक्टर टिमोथी चालमेट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की कैटेगरी में फिल्म 'मार्टी सुप्रीम' के लिए जगह मिली है. इसके साथ ही टिमोथी 30 साल की उम्र में तीन अभिनय केटेगरी में नामांकन पाने वाले सबसे कम उम्र के एक्टर बन गए हैं.  

ये भी पढे़ं- मीका सिंह का 100 एकड़ में बना फार्महाउस, कभी कीर्तन में गाना गाता था बॉलीवुड का टॉप सिंगर

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Sangeet Som NSA की कार्यवाही, केस वापस होने के सवाल पर क्यों भड़के? Sucherita Kukreti