Disclosure Day Teaser: क्या एलियन हैं? क्या वो इंसानों पर कब्जा कर सकते हैं? स्टीवन स्पीलबर्ग बताने जा रहे दूसरी दुनिया के सच

Disclosure Day Teaser: क्या एलियन होते हैं? क्या उनकी भी कोई दुनिया है? क्या वो इंसानों के दिमाग पर कब्जा कर सकते हैं? 'द डिस्क्लोजर डे' में स्टीवन स्पिलबर्ग इन्हीं सवालों के जवाब देने आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Disclosure Day Teaser: डिस्क्लोजर डे में खुलेंगे एलियंस की दुनिया के राज

Disclosure Day Teaser: जुरासिक पार्क जैसी मास सिनेमाई फिल्म देने वाले हॉलीवुड डायरेक्टर स्टीवन स्पिलबर्ग (Steven Spielberg) एक बार फिर निर्देशन की दुनिया में लौट चुके हैं. चार साल बाद वह अमेरिकन साइंस फिक्शन फिल्म 'डिस्क्लोजर डे' से धमाका करने के लिए तैयार हैं. डिस्क्लोजर डे का नया टीजर सामने आ चुका है. 9 फरवरी को सुपर बाउल 2026 के दौरान फिल्म का एक और ट्रेलर जारी हो चुका है. एमिली ब्लंट, जोश ओ'कॉनर, कॉलिन फर्थ, ईव ह्यूसन और कोलमैन डोमिंगो स्टारर फिल्म मौजूदा साल की गर्मी की छुट्टियों में रिलीज होने जा रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म स्टीवन स्पिलबर्ग के फिल्म का ट्रेलर कितना सरप्राइज देने वाला है.

यह भी पढ़ें: 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का जादू कायम, तीन एपिसोड के बाद इस सीरीज ने पकड़ी रफ्तार, चौथे एपिसोड को मिली 9.7 की ऐतिहासिक रेटिंग

'डिस्क्लोजर डे' टीजर में नजर आई नई दुनिया

61 सेकंड के टीजर में एमिली ब्लंट मौसम की जानकारी देती नजर आती हैं, जो किसी अलौकिक शक्ति के वश में दिख रही हैं और वह अपना आपा खो बैठती हैं. यह फिल्म एलियन की दुनिया को दिखाने वाली है. दुनिया में जो कुछ भी हो रहा है, उस पर जंगली जानवरों और ननों का भी ध्यान भी जा रहा है. मेकर्स ने जो टैगलाइन जारी की है, वह यह है, 'अगर आपको पता चले कि हम अकेले नहीं हैं, अगर कोई आपको दिखाए, साबित कर दे, तो क्या आप डर जाएंगे? इस गर्मी में, सच्चाई सात अरब लोगों की है, हम...खुलासे के दिन के करीब आ रहे हैं.'

कब रिलीज होगी फिल्म?

बता दें कि दिसंबर 2025 में फिल्म का पहला टीजर रिलीज हुआ था. उसमें एमिली ब्लंट को मौसम विशेषज्ञ के रूप में दिखाया गया था. स्टीवन स्पिलबर्ग की फिल्म 'द फेबलमैन्स' के बाद आई यह फिल्म 'डिस्क्लोजर डे' में जोश ओ'कॉनर, कॉलिन फर्थ, ईव ह्यूसन और कोलमैन डोमिंगो खास रोल में नजर आने वाले हैं. स्टीवन स्पिलबर्ग ने कहानी की कल्पना की, और उनके लॉन्ग टाइम दोस्त डेविड कोएप ने कहानी को लिखा है.

यह भी पढ़ें: दो सगी बहनें दोनों में 21 साल का अंतर, इनकी हॉरर फिल्में देख चीखें मारने लगते हैं लोग, कर चुकी हैं 25 हजार 361 करोड़ की कमाई

स्टीवन स्पिलबर्ग ने क्रिस्टी मैकोस्को क्रीगर के साथ मिलकर अपनी एम्बलिन एंटरटेनमेंट बैनर के तहत फिल्म का निर्माण भी किया है. फिल्म डिस्क्लोजर डे आगामी 12 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. दर्शकों की एक्साइटमेंट बहुत ही ज्यादा बढ़ गई है, क्योंकि स्टीवन स्पिलबर्ग पूरे चार साल बाद कोई फिल्म पेश कर रहे हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Darbhanga में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, हत्या, गुस्साई भीड़ बोली- हम खुद करेंगे 'इंसाफ'