4000 करोड़ की फिल्म में विलेन बना ये सुपरस्टार, 900 करोड़ की फीस ने मचाई सनसनी, 7 साल में हीरो से बन गया सबसे खतरनाक खलनायक

'एवेंजर्स डूम्सडे' का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये है और बताया जा रहा है कि फिल्म के विलेन को इसके लिए 900 करोड़ रुपये की फीस मिली है. फिल्म भारत में 17 दिसंबर को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
7 साल में सुपरहीरो बन गया खतरनाक विलेन, 900 करोड़ रुपये ली फीस
youtube
नई दिल्ली:

मार्वल स्टूडियोज ने एवेंजर्स डूम्सडे (Avengers Doomsday) का एक नया फीचरट जारी किया है, जिसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr) नजर आ रहे हैं. इस फीचरट में आरडीजे ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) में अपनी वापसी और आयरन मैन से विक्टर वॉन डूम यानी डॉक्टर डूम के किरदार में बदलाव को लेकर अपने विचार साझा किए. रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने बताया कि मार्वल यूनिवर्स में वापसी का फैसला उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद लिया. मार्वल स्टूडियोज के अध्यक्ष केविन फाइगी के साथ हुई बातचीत को याद करते हुए एक्टर ने बताया कि वापसी का विचार पहली बार कैसे सामने आया और इस प्रस्ताव को सुनकर उनकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी.

अपनी वापसी के बारे में रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने कहा, "मैंने इसके साथ अपनी एक तरह की सहमति बना ली थी और 'एवेंजर्स: एंडगेम' के रिलीज होने तक यह सब काफी निर्णायक लगने लगा था. जब केविन ने पहली बार यह बात उठाई और कहा, 'क्या तुम्हें लगता है कि तुम कभी…?' तो मैंने इस बारे में सचमुच सोचा और खुद से पूछा कि अब और कितने सरप्राइज़ बाकी हैं?"

एक्टर ने अपने नए किरदार विक्टर वॉन डूम की ताकत और उसके प्रभावशाली व्यक्तित्व पर भी बात की. उन्होंने कहा, "इनमें से कई फिल्में उतनी ही अच्छी होती हैं, जितने अच्छे उनके विलेन होते हैं. विक्टर एक माहिर रणनीतिकार है, जो लोगों को अपने हिसाब से चलाना जानता है और इसी वजह से यहां दांव और भी बड़े हो जाते हैं."

एवेंजर्स डूम्सडे हिंदी ट्रेलर

Advertisement

‘एवेंजर्स: डूम्सडे' के लिए एक साथ आ रही कलाकारों की शानदार टीम को लेकर डाउनी जूनियर ने अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने फिल्म से जुड़े कलाकारों की प्रतिभा और उनके साथ काम करने के अनुभव की तारीफ करते हुए कहा, "यहां प्रतिभाओं की एक बेहद लंबी फेहरिस्त है और ये ऐसे लोग हैं जिनके साथ मैं हफ्ते के सातों दिन कोई भी फिल्म करना चाहूंगा."

फीचरट का अंत एक भावुक पल के साथ होता है, जहां अभिनेता इस फ्रेंचाइजी के प्रति अपने गहरे लगाव और इससे जुड़ी उम्मीदों पर खरा उतरने की जिम्मेदारी के बारे में बात करते हैं. उन्होंने कहा, "हम हर पल, अपनी पूरी कोशिश से इस प्यार को कमाने की कोशिश करते रहते हैं. इस फ्रेंचाइज़ी के लिए मेरे मन में जो प्यार है, उसे शब्दों में बयां करना वाकई मुश्किल है."

Advertisement

बता दें कि एवेंजर्स डूम्सडे का बजट लगभग 450 मिलियन डॉलर यानी 4000 करोड़ रुपये बताया जाता है. इसमें डूम बने रॉबर्ट डाउनी जूनियर की फीस लगभग 900 करोड़ रुपये बता जा रही है. मार्वल स्टूडियोज की 'एवेंजर्स: डूम्सडे' 17 दिसंबर 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो अमेरिकी रिलीज से एक दिन पहले है. फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी. दर्शक इसे मार्वल प्रेजेंट्स इन इन्फिनिटी विजन और अन्य प्रीमियम फॉर्मेट्स में भी देख सकेंगे.

Featured Video Of The Day
धमकियों के बीच सितारों की सुरक्षा पर करोड़ों खर्च?
Topics mentioned in this article
Avengers Doomsday
Robert Downey Jr
Avengers Doomsday Release Date
Hollywood
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं