4600 करोड़ की फिल्म की एडवांस बुकिंग खुलते ही कोहराम, सुबह 7 से रात 10 तक के शो हो रहे हाउसफुल

Avengers Doomsday Advance Booking: भारत में छाया 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का जबरदस्त क्रेज. मार्वल स्टूडियोज़ की फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही तेजी से बिक रहीं टिकटें, और हाउसफुल हो रहे शो.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Avengers Doomsday Advance Booking: एवेंजर्स डूम्सडे एडवांस बुकिंग, रिलीज को अभी 30 दिन बाकी
Instagram
नई दिल्ली:

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जो चमत्कारी 4000 करोड़ की रामायण नहीं कर सकी वो करिश्मा 4600 करोड़ रुपये की हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' ने कर दिखाया है. फिल्म की दीवानगी और फैन्स की डिंमाड को मार्वल ने पूरा कर दिखाया. एवेंजर्स डूम्सडे की आधी रात को शुरू हुई बुकिंग के साथ ही भारतीय दर्शकों ने टिकट खरीदने के लिए धूम मचा डाली है. साल का सबसे बड़ा सिनेमाई मुकाबला 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जो अमेरिकी रिलीज से एक दिन पहले होगा. फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी.

एवेंजर्स डूम्सडे एडवांस बुकिंग

दुनियाभर में एडवांस टिकट बुकिंग को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद मार्वल स्टूडियोज ने भारत में आधी रात को अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की टिकट बुकिंग शुरू कर दी. दर्शकों की प्रतिक्रिया जबरदस्त रही और फिल्म के टिकट खरीदने के लिए सिनेमाप्रेमियों में होड़ मच गई है. इसे फिल्म इतिहास की सबसे बड़ी सिनेमाई घटनाओं में से एक माना जा रहा है. यह उत्साह उस सोशल मीडिया अभियान के बाद देखने को मिल रहा है, जिसमें भारतीय प्रशंसकों ने #OpenDoomsdayBookings हैशटैग के जरिए एडवांस बुकिंग शुरू करने की मांग की थी.

फिल्म की रिलीज में एक महीना बाकी

फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ एक महीना बाकी है और देशभर में इसका जबरदस्त क्रेज साफ नजर आने लगा है. सिनेमाघरों में सुबह 12:01 बजे से लेकर रात 11:55 बजे तक के शो उपलब्ध हैं. दिनभर फिल्म के कई शो रखे गए हैं. मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद और कोच्चि समेत कई प्रमुख शहरों में टिकटें तेजी से बिक रही हैं और कई शो हाउसफुल भी हो चुके हैं. अब जबकि एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, एक बात साफ है कि भारतीय फैन्स अपने पसंदीदा सुपरहीरोज को बड़े पर्दे पर सबसे पहले देखने का मौका नहीं गंवाना चाहते. पहले दिन, पहले शो की टिकट पाने की होड़ शुरू हो चुकी है.

अब तक कमाए 1400 करो़ड़

'एवेंजर्स: डूम्सडे' का यह क्रेज सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. खबरों के मुताबिक, दुनियाभर में फिल्म की एडवांस टिकट बिक्री का आंकड़ा 150 मिलियन डॉलर (लगभग 1400 करोड़) को पार कर चुका है, जो इसकी रिलीज को लेकर दर्शकों की जबरदस्त उत्सुकता को दर्शाता है. वहीं, प्रीमियम फॉर्मेट में एडवांस टिकटों की बिक्री ने पहले 24 घंटों में ही 16.5 मिलियन डॉलर की शानदार कमाई की है. दुनियाभर में फिल्म को लेकर बढ़ते उत्साह के बीच इसका पहला फुल-लेंथ ट्रेलर भी रिलीज के शुरुआती 24 घंटों में 503 मिलियन व्यूज हासिल कर चुका है. इसके साथ ही यह फिल्म इतिहास में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले ट्रेलर लॉन्च में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. ट्रेड अनुमानों के मुताबिक, फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 1 बिलियन डॉलर से अधिक हो सकता है, जिससे यह वैश्विक बॉक्स ऑफिस के अब तक के सबसे बड़े रिकॉर्ड की दौड़ में शामिल हो गई है.

यहां देखें एवेंजर्स डूम्सडे हिंदी ट्रेलर

Advertisement

मार्वल स्टूडियोज की 'एवेंजर्स: डूम्सडे' 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, यानी अमेरिकी रिलीज़ से एक दिन पहले. फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी. इसे मार्वल स्टूडियोज प्रेजेंटेड इन इनफिनिटी विजन सहित अन्य प्रीमियम फॉर्मेट्स में भी देखा जा सकेगा.

Featured Video Of The Day
पटना के सदाकत आश्रम में हंगामा, NSUI सदस्यों ने मीडिया से की मारपीट!
Topics mentioned in this article
Avengers Doomsday Advance Booking
Avengers Doomsday
Avengers Doomsday Release Date
Hollywood
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं