29 साल पहले आई 3 घंटे 14 मिनट की फिल्म, मर गया हीरो, कांपती रह गई हीरोइन, अधूरी मोहब्बत की मिसाल है ये गाना

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह मशहूर हॉलीवुड फिल्म टाइटैनिक से है. इस गाने के हर एक बोल में प्यार की गहराई झलकती है यही वजह के 29 साल बाद भी ये पुराना नहीं हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टाइटैनिक फिल्म का ये गाना आज भी है लवर्स का फेवरेट
Social Media
नई दिल्ली:

रोमांटिक गानों की बात होती है तो हिंदी के साथ साथ एक पुराना इंग्लिश गाना भी जहन में आ जाता है. इस गाने ने कई पीढ़ियों को रोमांस का मतलब सिखाया. इसका एक एक शब्द प्यार की गहराई बताता है और अगर आप इसे फिल्म में देखें तो आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी. क्योंकि इस कहानी का सबसे बड़ा दर्द यही था कि सिर से पांव तक प्यार में डूबा जैक मर जाता है और उसकी प्रेमिका रोज अकेली रह जाती है. उसकी जिंदगी आगे बढ़ती है लेकिन जैक के साथ के बिना.

टाइटैनिक फिल्म में था ये कालजयी लव सॉन्ग

हम जिस गाने की तारीफों के पुल बांध रहे हैं वह गाना साल 1997 में आया था. इस गाने को सेलीन डियोन ने गाया था और ये आज भी लोगों के दिलों में बसता है. सेलीन ने इसे करीब 10 साल पहले अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था. 10 साल में इसे यूट्यूब पर 23 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस खूबसूरत गाने के बोल विल जेनिंग्स ने लिखे थे. इसे प्रोड्यूस, कम्पोज और कंडक्ट करने की जिम्मेदारी संभाली थी जेम्स हॉर्नर ने.

टाइटैनिक की कहानी

टाइटैनिक 1997 में बनी एक अमेरिकी लव स्टोरी है, जिसे जेम्स कैमरून ने लिखा और डायरेक्टर किया था. हिस्टॉरिक और इमैजिनेटिव दोनों पहलुओं को जोड़ते हुए, यह फिल्म 1912 में आरएमएस टाइटैनिक के डूबने की घटना पर बेस्ड है. लियोनार्डो डिकैप्रियो और केट विंसलेट ने अलग-अलग क्लास के ऐसे किरदारों को निभाया है, जिन्हें जहाज की इस ट्रैजिक पहली ट्रिप के दौरान प्यार हो जाता है. फिल्म में बिली जेन , कैथी बेट्स , फ्रांसिस फिशर , बर्नार्ड हिल, जोनाथन हाइड , डैनी नुची , डेविड वार्नर और बिल पैक्सटन जैसे कलाकार भी शामिल हैं.

टाइटैनिक का गरीब हीरो

लियोनार्डो डिकैप्रियो ने जैक डॉसन का किरदार निभाया है, जो विस्कॉन्सिन के चिप्पेवा फॉल्स का एक घुमक्कड़, गरीब अनाथ है , जिसने पेरिस समेत पूरी दुनिया की यात्रा की है. वह पोकर के खेल में टाइटैनिक के लिए दो सेकेंड क्लास के टिकट जीतता है और अपने दोस्त फैब्रिजियो के साथ यात्रा करता है. वह पहली नजर में ही रोज को दिल दे बैठता है. कैमरन के इस किरदार के लिए पहली पसंद रिवर फीनिक्स थे. हालांकि 1993 में उनकी मृत्यु हो गई. जबकि फिल्म रिलीज हुई 1997 में.

Advertisement

टाइटैनिक वाली रोज का किरदार

टाइटैनिक में केट विंसलेट ने रोज डेविट बुकेटर का किरदार निभाया जो फिलाडेल्फिया की 17 साल की एक लड़की है. उसे अरबपति कैल हॉकली से जबरन सगाई करनी पड़ती है ताकि उसके पिता की मृत्यु के बाद परिवार के कर्ज में डूबने के बावजूद वह और उसकी मां रूथ अपना हाई स्टेटस मेंटेन कर सके. रोज, कैल और रूथ के साथ टाइटैनिक पर फर्स्ट क्लास कैटेगिरी में आती है और शिप पर जैक से मिलती है.

यह भी पढ़ें: 8 साल पुराना भगवान शिव का गाना, आज इस दुनिया में नहीं वो जिसने दिखाई थी केदारनाथ की आपदा से पहले की खूबसूरती, 1 बिलियन व्यूज के साथ आज भी नंबर-1

Advertisement
Featured Video Of The Day
PK पहुंचे थाने, बांकीपुर उपचुनाव की वोटिंग से पहले हाई-वोल्टेज ड्रामा
Topics mentioned in this article
Titanic
Kate Winslet
Leonardo Decaprio
Titanic Movie
Hollywood