हॉरर फिल्मों के नाम रहा साल 2026, इस मूवी ने 722 करोड़ के बजट में कमा डाले 2408 करोड़, 7 फिल्मों के बाद फिर लौटी दहशत

साल 2026 हॉरर फिल्मों के नाम रहा है. हॉलीवुड की ऑब्सेशन, 28 ईयर्स लेटर द बोन टैम्पल, ली क्रॉनिन्स द ममी, बैकरूम्स और इनसिडियस आउट ऑफ द फर्दर ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े. अब इस हॉरर मूवी ने 722 करोड़ में कमाए 2408 करोड़.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस हॉलीवुड मूवी ने 722 करोड़ के बजट में कमा डाले 2408 करोड़, 2026 रहा हॉरर फिल्मों का साल
Social Media
नई दिल्ली:

हॉलीवुड में साल 2026 हॉरर फिल्मों के लिए खास साबित हो रहा है. इस साल डर और खौफ की दुनिया से जुड़ी फिल्मों ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाबी हासिल की है. इसी कड़ी में वीडियो गेम पर आधारित मशहूर फ्रेंचाइजी रेजिडेंट ईविल (Resident Evil) की नई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाकर रख दी है. जैक क्रेगर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 246.4 मिलियन डॉलर, यानी करीब 2,408 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म का रिपोर्टेड प्रोडक्शन बजट करीब 75 मिलियन डॉलर यानी लगभग 722 करोड़ रुपये है. बता दें कि 2026 में अभी तक हॉलीवुड की ऑब्सेशन, 28 ईयर्स लेटर द बोन टैम्पल, ली क्रॉनिन्स द ममी, बैकरूम्स और इनसिडियस आउट ऑफ द फर्दर के नाम शामिल हैं. 

2002 में शुरू हुई थी रेजिडेंट ईविल की कहानी

रेजिडेंट ईविल फिल्म फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2002 में हुई थी. पहली फिल्म में मिला जोवोविच मुख्य भूमिका में थीं और इसके बाद इस सीरीज ने कई फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. अब तक 2026 की नई फिल्म से पहले इस फ्रेंचाइजी की 7 लाइव-एक्शन फिल्में रिलीज हो चुकी थीं. इनमें रेजिडेंट ईविल, रेजिडेंट ईविल एपोक्लिप्स, रेजिडेंट ईविल एक्सटिंक्शन, रेजिडेंट ईविल आफ्टरलाइफ, रेजिडेंट ईविल रेट्रीब्यूशन, रेजिडेंट ईविल द फाइनल चैप्टर और रेजिडेंट ईविल वेलकम टू रैकून सिटी शामिल हैं.

722 करोड़ का बजट, 2408 करोड़ की कमाई

नई फिल्म को जैक क्रेगर ने निर्देशित किया है. फिल्म में ऑस्टिन अब्राम्स, जैक चेरी, कैली रीस और पॉल वाल्टर हाउजर मुख्य किरदारों में हैं. फिल्म के पुराने किरदारों की कहानी को सीधे आगे बढ़ाने के बजाय फ्रेंचाइजी की एक नई शुरुआत यानी रीबूट के तौर पर पेश किया गया है. फिल्म की प्रोडक्शन लागत करीब 75 मिलियन डॉलर (722 करोड़ रुपये) बताई गई है. इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 246.4 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2,408 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. फिल्म ने अपनी प्रोडक्शन लागत का तीन गुना से ज्यादा कारोबार कर लिया है. फिल्म 18 सितंबर 2026 को रिलीज हुई थी.

Advertisement

हॉरर फिल्मों के लिए क्यों खास है 2026?

2026 में हॉरर जॉनर ने एक बार फिर साबित किया है कि बड़े सुपरहीरो या एक्शन ब्रांड के बिना भी फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक ला सकती हैं. रेजिडेंट ईविल की सफलता में वीडियो गेम फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता, हॉरर और एक्शन का मिक्स है. खास बात यह है कि यह सिर्फ एक पुरानी फ्रेंचाइजी की वापसी नहीं, बल्कि 7 फिल्मों के बाद रेजिडेंट ईविल को नए अंदाज में फिर से शुरू करने की कोशिश है.

Featured Video Of The Day
INDIA Alliance Protest : आकाशवाणी में राहुल-प्रियंका का धरना, बड़ा सियासी घमासान
Topics mentioned in this article
Resident Evil
Hollywood News
Hindi News
Entertainment