2026 का सेकंड हाफ शुरू हो गया है, जिसमें कई हॉलीवुड, बॉलीवुड और अन्य भाषाओं की फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं. हालांकि 2026 के फर्स्ट हाफ में बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में कई फिल्मों ने अपनी जगह बनाई. इन्हीं में से एक की हम बात कर रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 9711 करोड़ का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर हासिल किया. वहीं दुनियाभर में साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है. इस फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया. बल्कि लीड हीरो को डेब्यू से ही सुपरस्टार का दर्जा दिला दिया.
2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म
माइकल मूवी 24 अप्रैल 2026 को दुनियाभर में रिलीज हुई थी, जिसे फैंस का खूब प्यार मिला. रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जहां फिल्म को पॉजीटिव रिव्यू मिले तो वहीं 2026 में दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. इसने 200 मिलियन डॉलर यानी 1918 करोड़ रुपए के बजट में 1.01 बिलियन डॉलर यानी 9711 करोड़ के आसपास कलेक्शन किया. जबकि पहले नंबर पर टॉय स्टोरी 5 और दूसरे नंबर पर द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी है.
बायोपिक की दुनिया में नंबर है माइकल
माइकल मूवी एक बायोग्राफिकल फिल्म है, जिसे एंटोइन फुकुआ ने डायरेक्ट किया है. जबकि जॉन लोगन ने लिखा है. यह फिल्म अमेरिकन सिंगर माइकल जैक्सन के सुपरस्टार बनने के शुरुआती सफर को दिखाती है, जिसमें जैक्सन 5 के रूप में बीता उनका बचपन से लेकर 80 के दशक में बैड वर्ल्ड टूर की झलक देखने को मिलती है. वहीं सोलो करियर शुरू करने का फैसला लेने की कहानी भी माइकल में दिखाई जाती है.
डेब्यू फिल्म से सुपरस्टार बने माइकल जैक्सन के भतीजे
जैसा कि हमने आपको बताया कि यह बायोग्राफिकल फिल्म है, जिसमें लीड रोल में जाफर जैक्सन नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि वह माइकल के भतीजे हैं, जिनके पिता जर्माइन जैक्सन हैं. उन्होंने डेब्यू सिंगर गॉट मी सिंगिंग से एक्टिंग डेब्यू किया था. लेकिन उनका फिल्म डेब्यू माइकल के साथ हुआ, जिसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. इसके साथ ही रातोंरात उन्हें सुपरस्टार का दर्जा दिला दिया. उनके डांस और अंकल माइकल के रोल में अदायगी की खूब तारीफ हुई.
80s के 13 गानों की हुई चर्चा
माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनीं फिल्म है, जिसमें उनके 80 के दशक के पॉपुलर गानों की धुन सुनाई देती है. इस फिल्म में 13 गाने थे, जिसमें जैक्सन 5 के गाने और माइकल जैक्सन की एल्बम गाने ऑफ द वॉल (1979), थ्रिलर (1982) और बैड (1987) शामिल है. 127 मिनट की फिल्म में 57:55 गाने हैं.
ये भी पढ़ें- शोले के गब्बर का वो कॉमेडी सीन, जिसके लिए अमजद खान ने जीता अवॉर्ड, वीडियो देख हंस हंस कर हो जाएंगे लोटपोट