सपना चौधरी और खेसारी लाल की जोड़ी ने ‘बलम’ गाने में मचाया धमाल, 76 लाख बार देखा गया वीडियो

Sapna Choudhary Song: सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी ने 'बलम' सॉन्ग में मचाया धमाल, देवेंद्र अहलावत और कोमल चौधरी की आवाज ने जीता दिल.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sapna Choudhary Song: सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव भोजपुरी सॉन्ग बलम
youtube
नई दिल्ली:

Sapna Choudhary Song: भोजपुरी सिनेमा और हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के दो दिग्गज जब एक साथ पर्दे पर नजर आएं तो दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ना लाजिमी है. कुछ ऐसा ही देखने को मिला बलम गाने (Balam Song) में. इस गाने में हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) और भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की जोड़ी एक साथ आई और धूम मचा गई. 'बलम' सॉन्ग में हरियाणवी और भोजपुरी सिनेमा जगत की लोकप्रियता का दिलचस्प मेल देखने को मिलता है. सपना चौधरी अपने डांस और देसी अंदाज के लिए जानी जाती हैं, वहीं खेसारी लाल यादव अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और मनोरंजक अंदाज से दर्शकों के बीच खास पहचान रखते हैं.

सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी क्यों है खास?

सपना चौधरी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं. उनके डांस वीडियो और गाने सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहते हैं. हरियाणा से निकलकर उन्होंने देशभर में अपनी पहचान बनाई है. उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके गानों को अलग-अलग राज्यों के दर्शक भी पसंद करते हैं.

दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार हैं. एक्टिंग और सिंगिंग में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भोजपुरी दर्शकों के बीच उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. इसी बात का फायदा इस गाने को मिला और इसने यूट्यूब पर गर्दा उड़ा दिया.

देवेंद्र अहलावत और कोमल चौधरी की आवाज

बलम गाने को देवेंद्र अहलावत और कोमल चौधरी ने गाया है. दोनों गायकों की आवाज में हरियाणवी संगीत का देसी रंग सुनने को मिलता है. गाने के बोल भी देवेंद्र अहलावत ने ही लिखे हैं. म्यूजिक की जिम्मेदारी शाइन ने संभाली है. वहीं गाने का निर्देशन अक्षय के अग्रवाल ने किया है. बलम सॉन्ग 8 दिसंबर 2023 को रिलीज हुआ था. इस गाने को अब तक यूट्यूब पर लगभग 76 लाख व्यूज मिल चुके हैं.

Advertisement

खेसारी लाल यादव भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा और संगीत जगत के सबसे लोकप्रिय सितारों में गिने जाते हैं। उनका जन्म बिहार के सारण जिले में हुआ था. गरीबी से संघर्ष करते हुए उन्होंने अपने करियर की शुरुआत लोकगायन से की और बाद में भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा. उनकी पहली बड़ी सफलता फिल्म साजन चले ससुराल से मिली, जिसके बाद वे इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए. वे बिग बॉस 13 में भी नजर आ चुके हैं. दमदार एक्टिंग, शानदार डांस और गायकी की वजह से उन्हें भोजपुरी सिनेमा का ट्रेंडिंग स्टार कहा जाता है.

Advertisement

हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी

सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर डांसर, सिंगर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने स्टेज परफॉर्मेंस के दम पर देशभर में पहचान बनाई. उनका जन्म हरियाणा के रोहतक में हुआ था. 'तेरी आंख्या का यो काजल', 'गजबन पानी ले चाली' और 'चटक मटक' जैसे गानों ने उन्हें घर-घर लोकप्रिय बना दिया. वह बिग बॉस 11 में भी नजर आई थीं, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई.

Featured Video Of The Day
अखिलेश के रोड शो के बाद योगी का पलटवार, बोले- 'गुंडे-माफिया डंडे से सीधे होते हैं'
Topics mentioned in this article
Khesari Lal Yadav
Sapna Choudhary
Bhojpuri Cinema
Entertainment
Hindi News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं