'सलमान खान को जान से मारने के लिए तो...', लॉरेंस की धमकियों के बीच भाईजान के बॉडीगार्ड ने कर दिया बड़ा खुलासा

सलमान खान के बॉडीगार्ड ने अदालत को बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों के कारण उस समय अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.उसके बयान के अनुसार, 14 अप्रैल को तड़के लगभग चार बजे, सुरक्षा दल ने पटाखों जैसी आवाज सुनी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सलमान खान के बॉडीगार्ड ने दिया बड़ा बयान
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सलमान खान के घर पर की गई फायरिंग का मुख्य उद्देश्य सीधे सलमान खान को निशाना बनाना था
  • 14 अप्रैल 2024 को दो मोटरसाइकिल सवारों ने बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर गोलीबारी की थी
  • सलमान खान के बॉडीगार्ड ने विशेष अदालत में पहली बार मामले की सुनवाई के दौरान अपना बयान दर्ज कराया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

सलमान खान के घर पर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों द्वारा की गई फायरिंग के मामले में बॉलीवुड अभिनेता के पर्सनल बॉडीगार्ड ने एक बड़ा खुलासा किया है. सलमान खान के बॉडीगार्ड ने कहा है कि मुंबई में बॉलीवुड एक्टर के घर पर फायरिंग सिर्फ और सिर्फ सलमान खान को निशाना बनाने के लिए किया गया था. अब इस मामले में सलमान खान के बॉडीगार्ड ने एक विशेष अदालत के सामने अपना बयान दिर्ज कराया है. इस मामले ये पहली गवाही है. इस गवाही के साथ ही मामले की सुनवाई भी अब शुरू कर दी गई है. बॉडीगार्ड के अनुसार घर पर की गई ये फायरिंग सिर्फ सलमान खान को मारने के लिए की गई थी.  

आपको बता दें कि 14 अप्रैल 2024 को मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने खान के बांद्रा स्थित आवास ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स' के बाहर गोलीबारी की गई थी. घटना के बारे में बताते हुए सलमान खान के बॉडीगार्ड और इस मामले में शिकायतकर्ता ने पिछले महीने गवाही दी कि वह 13 अप्रैल 2024 को शाम सात बजे अपनी नियमित रात्रि ड्यूटी पर पहुंचा था.

सलमान खान के बॉडीगार्ड ने अदालत को बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों के कारण उस समय अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. 14 अप्रैल को तड़के लगभग चार बजे, सुरक्षा दल ने पटाखों जैसी आवाज सुनी. इसके बाद मैंने सीसीटीवी स्क्रीन पर देखा. मैंने देखा कि दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार थे, हेलमेट पहने हुए थे और इमारत की ओर गोलियां चला रहे थे. सलमान खान के बॉडीगार्ड ने स्पष्ट किया कि हमले के समय सलमान पहली मंजिल पर स्थित अपने रूम में थे.

यह भी पढ़ें: सलमान खान ने रितेश देशमुख से मांगा काम, अमिताभ, विद्या, संजय दत्त की इस फिल्म के लिए बोले- मुझे भी लो इसमें

Advertisement
Featured Video Of The Day
Breaking News: दिल्ली के जज अमन कुमार शर्मा ने की आत्महत्या | Delhi News | NDTV India
Topics mentioned in this article