Bandar box office collection day 3: बॉबी देओल की बंदर को नहीं मिले संडे को दर्शक, सिर्फ इतनी हुई कमाई

Bandar box office collection day 3: बॉबी देओल स्टारर और अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित क्राइम थ्रिलर बंदर को तीसरे दिन भी दर्शक कम मिले हैं, जिसके चलते कमाई 2 करोड़ ही पहुंच पाई है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bandar box office collection day 3
नई दिल्ली:

Bandar box office collection day 3: अनुराग कश्यप की बंदर का हाल बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा दिख रहा है, जो 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में बॉबी देओल, जो आश्रम और एनिमल जैसी फिल्मों के कारण टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो गए थे. उनके होते हुए फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शक नहीं मिले. जबकि फिल्म को पॉजीटिव रिव्यू और व्यूअर्स से तारीफें मिली थीं. वहीं अन्य फिल्में है जवानी तो इश्क होना है और पेद्दी जैसी फिल्मों ने अच्छी कमाई संडे को हासिल की. लेकिन बॉबी देओल अपनी बंदर के लिए दर्शक जुटाने में नाकामयाब साबित हुए. 

बंदर की तीसरे दिन की कमाई

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बंदर ने तीसरे दिन केवल 89 लाख की कमाई हासिल की है. जबकि सैटरडे को यह आंकड़ा 95 लाख था. वहीं पहले दिन 50 लाख की ओपनिंग फिल्म ने हासिल की थी. इसके बाद भारत में इंडिया नेट कलेक्शन 2.34 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 2.79 करोड़ का कमाई हासिल की है.

ये भी पढ़ें-  16 में करियर शुरू, 29 में मिली सक्सेस, 40 की उम्र में शादी ना करने पर कंगना रनौत बोलीं- 'मेरे लिए लड़का ढूंढ रही हैं स्मिता तांबे'

बंदर के बारे में 

बंदर की कहानी सिंगर और एक्टर समर के इर्दगिर्द घूमती है, जिसका करियर गिरता जा रहा है. उसकी लाइफ में शॉकिंग टर्न तब आता है. जब उसपर एक महिला गायत्री (सपना पब्बी) रेप का केस फाइल करती हैं और उन्हें गिरफ्तार किया जाता है. इसके बाद कानूनी मामले में फंसे हुए समर की जिंदगी में एक के बाद एक मुसीबत आती है.

Advertisement

अनुराग कश्यप ने शेयर किया बॉबी साथ के साथ एक्सपीरियंस 

सुधीर श्रीनिवासन के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने बॉबी देओल के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कहा- “एक ऐसे इंसान का पूरी तरह से खुद को सौंप देना, जो लंबे समय तक स्टार रहा हो. फिर उसने करियर में एक लंबा ठहराव देखा हो और जब उसे कई बड़ी मेनस्ट्रीम फिल्में मिल रही हों. तब वह 'बंदर' को चुनता है और कहता है, 'मैं यह करना चाहता हूं.' क्योंकि वह सोचता है, 'मुझसे कभी भी अपनी कमजोरियों को दिखाने या इमोशनल होने के लिए नहीं कहा गया' फिल्म में वह बहुत ही इमोशनल और खुले दिल से पेश आया है. उसने हर सीन बेहतरीन एक्टर्स के साथ किया है. 'बंदर' में थिएटर के कलाकार, अलग-अलग भाषाओं के बेहतरीन एक्टर्स और पांच नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले कलाकार शामिल हैं.”

ये भी पढ़ें-  गेम ऑफ थ्रोन्स में डेनरेस की मौत से भड़क गई थी ये एक्ट्रेस, कहा- 'इस फैसले से बेहद नाराज थीं'

Advertisement
Featured Video Of The Day
ईरान का मिसाइल दागना गंभीर गलती, इजरायल पर हमले को लेकर IDF का बड़ा बयान