Bhooth Bangla Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' का राज कायम, अक्षय कुमार की फिल्म ने शुक्रवार को कमाए 4.37 करोड़

भूत बंगला का क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ है. हालांकि अब ऑक्यूपेंसी में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है, जिसका असर कलेक्शन पर भी पड़ा है. 8 दिनों के बाद फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन करीब 88.77 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो 100 करोड़ क्लब के करीब है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अक्षय कुमार की भूत बंगला ने 8वें दिन किया इतना कलेक्शन!
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में भी अपनी पकड़ बनाए हुए है. हालांकि वीकडेज में कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर पड़ी है, लेकिन फिल्म अब भी दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कामयाब हो रही है. रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 4.37 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, जिससे साफ है कि फिल्म का क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ है. हालांकि अब ऑक्यूपेंसी में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है, जिसका असर कलेक्शन पर भी पड़ा है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में आ चुकी है. हालांकि, फिल्म की कमाई में ज्यादा गिरावट नहीं आई है, यह रोज लगभग एक जैसी कमाई कर रही है.

यह भी पढ़ें -Nutan की बहू की खूबसूरती के आगे फेल हैं सारी हसीनाएं, मोहनीश बहल की पत्नी आरती को देख कहेंगे- फिल्मों में होती तो ननद काजोल की तरह स्टार होती 

90 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

8 दिनों के बाद अब फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन करीब 88.77 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. ऐसे में फिल्म अब 90 करोड़ क्लब के बेहद करीब खड़ी है और वीकेंड पर इसमें उछाल देखने की उम्मीद की जा रही है. घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म ने वर्ल्डवाइड मार्केट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. पहले हफ्ते में ही फिल्म 135 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. 

यह भी पढ़ें -  राजेश, जितेंद्र, शशि के साथ दी हिट फिल्में, राज कपूर के कारण खत्म हुआ करियर, पैसे-पैसे को हुई मोहताज, करिश्मा- करीना से है खास रिश्ता

Advertisement

स्टारकास्ट और स्टोरी का असर

प्रियदर्शन की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. हॉरर और कॉमेडी का मिक्स दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है, जिसकी वजह से फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है. अब सबकी नजर दूसरे वीकेंड पर टिकी है. अगर शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल आता है, तो भूत बंगला जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है. फिलहाल, धीमी रफ्तार के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी बनाए हुए है.

Featured Video Of The Day
Parvesh Verma का AAP पर पलटवार, Arvind Kejriwal को बताया Rehman Dakait | Raghav Chadha