आमिर खान से पहले बॉलीवुड की इन हस्तियों ने 3-4 शादियां कीं, जानें संजय दत्त के अलावा कौन-कौन सेलेब्रिटी

Aamir Khan Gauri Spratt Marriage: आमिर खान के पहले बॉलीवुड की कई हस्तियां रही हैं, जो तीन या चार शादियां कर चुकी हैं. आमिर खान ने अपनी लंबे समय से दोस्त रहीं गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Aamir Khan Gauri Spratt Marriage
NDTV
मुंबई:

आमिर खान ने करीब 25 सालों से उनकी दोस्त रहीं गौरी स्प्रैट से रविवार 5 जुलाई को शादी कर ली. आमिर खान के बांद्रा के फ्लैट में सिर्फ कुछ पारिवारिक लोगों की मौजूदगी में ये शादी हुई. एनडीटीवी सूत्रों के मुताबिक, आमिर और गौरी ने अपनी शादी को कानूनी तौर पर रजिस्टर कराया है. आमिर इससे पहले रीना दत्ता और किरण राव से शादी की थी. आमिर खान से पहले बॉलीवुड की कई हस्तियों की तीन या चार शादियां हो चुकी हैं. 

किशोर कुमार की 4 शादियां

बॉलीवुड के मशहूर गायक और अभिनेता रहे किशोर कुमार की जादुई आवाज का तो हर कोई दीवाना रहा है. लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही. उन्होंने जिंदगी में चार बार शादी की. पहली शादी में साल 1950 में बंगाली अभिनेत्री और गायिका रुमा गुहा ठाकुरता से हुई, लेकिन 1958 में दोनों का तलाक हो गया. दूसरी शादी के बाद किशोर दा ने उस दौर की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला से 1960 में शादी की.

मधुबाला की दिल की बीमारी के कारण 1969 में उनकी मौत तक दोनों साथ रहे. तीसरी शादी उन्होंने साल 1976 में अभिनेत्री योगिता बाली से शादी की, लेकिन यह रिश्ता महज दो साल ही चल पाया और 1978 में दोनों अलग हो गए. चौथी शादी किशोर कुमार ने 1980 में लीना चंदावरकर से चौथी शादी की, जो जिंदगी के आखिरी समय (1987) तक उनके साथ रहीं.

संजय दत्त की 3 शादियां

अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी में भी कई उतार-चढ़ाव आए. संजय दत्त ने पहली शादी 1987 में एक्ट्रेस ऋचा शर्मा से की थी. ऋचा को ब्रेन ट्यूमर था और 1996 में उनकी मौत हो गई. दोनों की एक बेटी त्रिशला है. उन्होंने 1998 में मॉडल रिया पिल्लई से शादी की, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला. वर्ष 2008 में दोनों का तलाक हो गया. संजय दत्त ने साल 2008 में मान्यता दत्त से गोवा में शादी की. दोनों की शादीशुदा जिंदगी में उनके दो जुड़वां बच्चे हैं.

Advertisement

कबीर बेदी ने की 4 शादियां

कबीर बेदी अपनी दमदार आवाज और शानदार पर्सनालिटी के लिए मशहूर रहे हैं. उन्होंने भी चार शादियां की थीं. कबीर बेदी की पहली शादी ओडिसी नृत्यांगना प्रोतिमा बेदी से हुई. इससे उनकी बेटी पूजा बेदी हैं. दोनों का बाद में तलाक हो गया. उन्होंने दूसरा विवाह ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसान हम्फ्रीज से किया, लेकिन ये रिश्ता नहीं चला. कबीर बेदी ने तीसरी शादी टीवी और रेडियो एंकर निक्की बेदी से की पर 2005 में इनका डिवोर्स हो गया. कबीर बेदी ने साल 2016 में अपने 70वें बर्थडे से ठीक एक दिन पहले उनसे काफी छोटी परवीन दोसांझ से चौथी शादी की. 

लकी अली की 3 शादियां

अपनी मदहोश कर देने वाली आवाज से युवाओं के दिलों पर राज करने वाले सिंगर और अभिनेता लकी अली ने भी तीन शादियां कीं. लकी अली महमूद के बेटे हैं. उन्होंने पहली शादी न्यूजीलैंड की मॉडल मेघन जेन मक्कलेरी से की थी. लकी अली ने दूसरी शादी इनाया (अनघा हुरली) से की थी. लकी अली ने साल 2010 में ब्रिटिश मॉडल केट एलिजाबेथ से तीसरी शादी की. 

Advertisement

अदनान सामी की 3 शादियां

गायकी के खास अंदाज और पियानो वादक अदनान सामी ने तीन बार शादियां कीं. हालांकि उनका निकाह चार बार हुआ. उन्होंने पहली शादी 1993 में पाकिस्तानी अभिनेत्री जेबा बख्तियार से शादी की, लेकिन तीन साल बाद ही इनका तलाक हो गया. उन्होंने दूसरी शादी साल 2001 में दुबई की बिजनेसवुमन सबा गलादरी से की थी. डेढ़ साल में तलाक के बाद दोनों ने 2008 में फिर निकाह किया लेकिन 2009 में यह रिश्ता टूट गया.

अदनान सामी ने 2010 में जर्मन मूल की रोया सामी खान से शादी की. फिलहाल दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं. अदनान सामी ने भारतीय नागरिकता ले ली है और अब वो यही रहते हैं. 
 

Featured Video Of The Day
खामेनेई के जनाजे के लिए ईरान में 3000 नई कब्रें क्यों खोदी जा रही हैं?
Topics mentioned in this article
Aamir Khan Gauri Spratt Marriage
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding
Bollywood Celebrities
Gauri Spratt Age
Aamir Khan Wife Name