CBSE ने फिर बढ़ाई स्कैन कॉपी डाउनलोड करने की डेडलाइन, इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

CBSE Scanned Copy Last Date: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों ने कम नंबर दिए जाने का आरोप लगाया, जिसके बाद बोर्ड ने छात्रों को स्कैन कॉपी डाउनलोड करने और कॉपी की दोबारा चेकिंग का विकल्प दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
CBSE Scanned Copy Last Date: स्कैन कॉपी अब 24 मई तक कर सकते हैं डाउनलोड

CBSE Scanned Copy Last Date: केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय परिषद यानी CBSE ने एक बार फिर 12वीं परीक्षा की स्कैन कॉपी लेने की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है. अब सीबीएसई 12वीं के छात्र 24 मई तक अपनी स्कैन कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं. पहले इसे बढ़ाकर 22 से 23 मई तक किया गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार वेबसाइट डाउन और ग्लिच की शिकायतों के चलते अब इसे एक और दिन के लिए बढ़ाया गया है. बोर्ड ने ये भी जानकारी दी है कि अब ये पोर्टल पूरी तरह से ठीक हो चुका है और छात्र पेमेंट करने के बाद अपनी आंसर शीट देख सकते हैं. 

CBSE स्कैन कॉपी डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

  • छात्रों को स्कैन हुई आंसर शीट लेने के लिए सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट pvr.cbseit.in पर जाना होगा
  • अगर रजिस्टर पहले से नहीं किया है तो ये करने के बाद लॉगइन करें
  • अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालकर आप लॉगइन कर सकते हैं
  • यहां आपको आंसर शीट की फोटोकॉपी का विकल्प दिखेगा, इस पर क्लिक करें 
  • इसके बाद 100 रुपये की पेमेंट का लिंक नजर आएगा 
  • पेमेंट करने के बाद आपकी कॉपी खुल जाएगी, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं

स्कैन कॉपी के लिए क्यों हो रही इतनी मारामारी?

दरअसल 12वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद से ही सीबीएसई लगातार विवादों में है, कारण पहली बार इस्तेमाल किया गया ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम है. इसी डिजिटल तरीके से कॉपियों की चेकिंग हुई और छात्रों को नंबर दिए गए. अब कई छात्रों का कहना है कि उन्हें जितने नंबर मिलने चाहिए थे, उतने नहीं मिले और गलत मार्किंग हुई है. ऐसे में जब बोर्ड ने स्कैन हुई कॉपियों को डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव किया तो लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट पर टूट पड़े. सभी ये देखना चाहते हैं कि उनकी कॉपी कैसे चेक हुई और किस सवाल के कितने नंबर दिए गए हैं. 

स्कैन कॉपी लेने के बाद आगे क्या?

छात्रों को 100 रुपये की फीस देकर स्कैन कॉपी डाउनलोड करनी है, इसके बाद अगर उन्हें लगता है कि किसी सवाल के नंबर कम दिए गए हैं और टोटल नंबर बढ़ने की गुंजाइश है तो वो दोबारा कॉपी चेक करने के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऊपर दी गई वेबसाइट पर ही ये लिंक भी 26 मई से एक्टिव हो जाएगा. 25 रुपये प्रति सवाल की फीस देकर छात्र अपनी कॉपियों को री-चेक करवा सकते हैं. 

CBSE की कॉपियां स्कैन करने में हुई गलती? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑन स्क्रीन मार्किंग वाली कॉपी

Advertisement
Featured Video Of The Day
चौराहों पर यमराज खड़ा है...यूपी में छेड़खानी करने वालों को योगी की चेतावनी