25 साल में एक भी हिट नहीं, फिर भी 4 नेशनल अवॉर्ड! जानिए कौन है बॉलीवुड का सबसे ‘अनलकी जीनियस’ डायरेक्टर

यह डायरेक्टर 25 साल से फिल्म इंडस्ट्री में है, लेकिन इन्होंने एक भी हिट फिल्म नहीं दी है. फिर भी 4 नेशनल अवार्ड अपने नाम कर चुके हैं. क्या आप इन्हें पहचान पाए?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
25 साल में इस डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी हिट फिल्म

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कई डायरेक्टर ऐसे हैं, जो कम फिल्में करते हैं और अपनी हर फिल्म को हिट बना देते हैं. वहीं, कुछ ऐसे भी हैं, जो फिल्में दर फिल्में करते हैं, लेकिन उनमें से गिनी चुनी फिल्में ही हिट हो पाती हैं. इस कड़ी में बात करेंगे ऐसे ही एक डायरेक्टर की, जिसने बीते ढाई दशक से एक भी फिल्म हिट नहीं दी है. चौंकाने वाली बात तो यह है कि इस फिल्म डायरेक्टर की झोली में एक या दो नहीं बल्कि चार नेशनल अवॉर्ड है. इसने अपने करियर में 11 फिल्में दी हैं और उनमें से 4 फिल्में महा डिजास्टर साबित हुई हैं. चलिए जानते हैं आखिर कौन हैं यह महान फिल्म डायरेक्टर.

कौन हैं ये जबरदस्त डायरेक्टर

कई फ्लॉप देने के बाद भी इस डायरेक्टर की फिल्मों की असल जान उसकी कहानी और किरदार होते हैं. इस डायरेक्टर की फिल्में सामाजिक सरोकार रखती हैं. यह डायरेक्टर समाज और इंसान से जुड़े उन पहलुओं पर बात करता है, जिसपर किसी का ध्यान तक नहीं जाता है. कमाल की बात तो यह है कि इसकी फिल्मों का म्यूजिक सबसे अलग होता है. इसकी कई फिल्में ऐसी हैं, जिनके गाने लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं. बॉलीवुड का यह फिल्मकार कोई और नहीं बल्कि विशाल भारद्वाज हैं. विशाल ने साल 2002 में फिल्म मकड़ी से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था. इनकी शानदार फिल्में ओमकारा, मकबूल, कमीने, इश्किया, हैदर, सात खून माफ, एक थी डायन और पटाका हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से ज्यादा फिल्मों के म्यूजिक डायरेक्टर वह खुद रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'काम देखने के बाद जज करो', वरुण को बॉर्डर 2 के 'फौजी' का मिला साथ, ट्रोलर्स की बंद कर दी बोलती

इन फिल्मों से मिला नेशनल अवार्ड

विशाल भारद्वाज की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भले ही कमाल नहीं करती हो, लेकिन दर्शकों के दिलों पर एक अलग ही छाप छोड़कर जाती है. फिल्म ओमकारा ने तो खूब तहलका मचाया था. फिल्म के गाने बीड़ी जलाई ले और नमक इश्क का ने ऐसी धूम मचाई कि लोग आज भी इन गानों को एन्जॉय करते हैं. उनकी बेहतरीन फिल्मों में हैदर सबसे जबरदस्त फिल्म है. बीते तीन दशक में उन्होंने 11 फिल्में की है, जिसमें 4 फ्लॉप रही हैं. उनकी चार सुपरहिट फिल्मों को नेशनल अवार्ड से नवाजा गया है. मकड़ी में काम करने वाली एक्ट्रेस श्वेता बासु प्रसाद को भी नेशनल अवार्ड मिला था. ओमकारा को स्पेशल जूरी का अवार्ड मिला था. फिल्म हैदर के लिए डायरेक्टर को बेस्ट स्क्रीनप्ले और डायलॉग राइटिंग के लिए नेशनल अवार्ड मिला था. तलवार फिल्म के लिए भी उन्हें नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था. अब डायरेक्टर की फिल्म 'ओ रोमियो' रिलीज होने जा रही है, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं.  

Advertisement



 

Featured Video Of The Day
TCS धर्मांतरण केस में निदा को जमानत देते समय कोर्ट ने किया भगवान कृष्ण का जिक्र, वकील ने क्या बताया
Topics mentioned in this article
Vishal Bhardwaj
Vishal Bhardwaj Movies
Vishal Bhardwaj Director
Vishal Bhardwaj News