जीनत अमान लिव-इन रिलेशनशिप की सलाह पर कायम, बोलीं- 'दुख के 15 साल के बजाय खुशहाल के 5 साल बेहतर'

जीनत अमान ने हाल ही में कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप आज के समय में पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हैं. कानूनी तौर पर बंधने से पहले आपको यह पक्का कर लेना चाहिए कि आप दोनों के बीच तालमेल कैसा है. यह मेरी राय है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
जीनत अमान लिव-इन रिलेशनशिप की सलाह पर कायम
नई दिल्ली:

जीनत अमान हमेशा अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप का जोरदार समर्थन किया था.  भले ही उनके इंस्टाग्राम पोस्ट शादी से पहले साथ रहें पर सायरा बानो जैसे एक्टर्स ने नाराजगी जताई थी, फिर भी जीनत अपनी बात पर कायम हैं. हाल ही में हुई एक बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप आज के समय में पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हैं.  शुभ्रा अयप्पा के साथ बातचीत में उन्होंने कहा,"आज के दौर में  और पहले भी, कोई भी चीज हमेशा के लिए नहीं रहती. कानूनी तौर पर बंधने से पहले आपको यह पक्का कर लेना चाहिए कि आप दोनों के बीच तालमेल कैसा है. यह मेरी राय है. आपको यह जानना होगा कि क्या आप मानसिक और भावनात्मक रूप से एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठा पाते हैं. अगर आप बच्चे पैदा करने की सोच रहे हैं, तो उनकी परवरिश कैसे करेंगे? पैसों के मामले में आपकी क्या सोच है? अगर तालमेल ही नहीं है, तो क्या फायदा? क्या आप पंद्रह साल दुखी रहने के बजाय पांच साल खुशी से बिताना पसंद नहीं करेंगे? मैं यही मानती हूं." 

यह भी पढ़ें- गोविंदा की ठुकराई फिल्म से चमकी सनी देओल की किस्मत, अब तक बने 2 पार्ट और कमाए 868 करोड़

"लोगों को लगता है कि रोमांस हमेशा बना रहेगा. कोई भी चीज़ हमेशा के लिए नहीं रहती. रिश्ते हमेशा बदलते और बेहतर होते रहते हैं. अगर चीजों को ठीक से चलाना है, तो लेन-देन, तालमेल और समझौता करना जरूरी है. रिश्ते विकसित होते हैं.अगर आपको लगता है कि हनीमून वाला दौर हमेशा चलेगा, तो ऐसा नहीं होता." 

लिव-इन रिलेशनशिप पर जीनत ने क्या कहा 

एक लंबे इंस्टाग्राम पोस्ट में जीनत अमान ने बताया था, वह शादी से पहले लिव-इन में रहने के पक्ष में क्यों हैं."आप में से किसी ने मेरे पिछले पोस्ट के कमेंट सेक्शन में मुझसे रिश्ते के बारे में सलाह मांगी थी. यहां एक निजी राय है जो मैंने पहले कभी नहीं बताई — अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो मेरी सलाह है कि शादी करने से पहले आप साथ रहें!" उन्होंने आगे कहा, "यही सलाह मैंने हमेशा अपने बेटों को भी दी है, जो दोनों ही लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं या अभी भी हैं. मुझे यह बात लॉजिकल लगती है कि दो लोग अपने रिश्ते में परिवारों और सरकार को शामिल करने से पहले अपने रिश्ते को सबसे बड़े इम्तिहान से गुजारें." जीनत ने आगे कहा, "दिन में कुछ घंटों के लिए अपना सबसे अच्छा रूप दिखाना आसान है, लेकिन क्या आप बाथरूम शेयर कर सकते हैं? खराब मूड का सामना कर सकते हैं? हर रात डिनर में क्या खाना है, इस पर सहमत हो सकते हैं? बेडरूम में रोमांस बनाए रख सकते हैं? साथ रहने वाले दो लोगों के बीच होने वाले अनगिनत छोटे-मोटे झगड़ों को सुलझा सकते हैं? संक्षेप में — क्या आप सच में एक-दूसरे के लिए सही हैं?"

यह भी पढ़ें-  अमिताभ बच्चन के बेटे' को देखने के लिए सेट पर जुट गई इतनी भीड़, 17 रीटेक के बाद सीन ओके कर सके अभिषेक बच्चन 

Advertisement

सामाजिक दबाव के बारे में बात करते हुए जीनत अमान ने कहा, "मुझे पता है कि भारतीय समाज 'लिव-इन रिलेशनशिप' को लेकर थोड़ा सख्त है, लेकिन समाज तो कई चीजों को लेकर सख्त रहता है! लोग क्या कहेंगे?" उनकी इस सलाह पर सायरा बानो ने तीखी प्रतिक्रिया दी और उनके रिलेशनशिप से जुड़े सुझावों की आलोचना की. 

सायरा ने क्या कहा 

सायरा ने कहा, "उन्हें अचानक सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा लोकप्रियता मिल गई है और मैं 'कूल आंटी' जैसा दिखने के उनके उत्साह को समझ सकती हूं, लेकिन हमारी नैतिक मान्यताओं के खिलाफ सलाह देना, अपनी फॉलोइंग बढ़ाने का तरीका नहीं है. जीनत का ही उदाहरण ले लीजिए. मज़हर खान से शादी करने से पहले वह उन्हें सालों से जानती थीं. उनकी शादी किसी नर्क से कम नहीं थी. रिश्तों पर सलाह देने वाली आखिरी इंसान उन्हें ही होना चाहिए."

Advertisement
Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी और अजय राय की हाउस अरेस्ट पर क्या बोले यूपी कांग्रेस के प्रभारी?
Topics mentioned in this article
Zeenat Aman  first Movie
Zeenat Aman News
Zeenat Aman Live-in Relationship Post
Zeenat Aman Latest News
Zeenat Aman Latest Updates