भारत की मशहूर प्लैबैक सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में 12 मार्च रविवार को निधन हो गया है. जबकि आज यानी 13 मार्च को दिग्गज सिंगर को अंतिम संस्कार होने वाला है, जिससे पहले आशा भोसले को राजकीय सम्मान दिया जाएगा. इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है. वहीं आशा भोसले का पूरा परिवार इस मौके पर मौजूद और इमोशनल नजर आया. जनाई भोसले, आशा भोसले की पोती को भी वायरल वीडियो में इमोशनल होते हुए देखा जा सकता है. वहीं वह दादी के पार्थिव शरीर को निहारती और छूती दिख रही हैं. वीडियो देख फैंस भी इमोशनल हो गए हैं.
जनाई भोसले हुईं इमोशनल
पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में आशा भोसले की पोती जनाई भोसले चेहरे पर चश्मा लगाए हुए नजर आ रही है. हालांकि उन्हें इमोशनल होते हुए देखा जा सकता है.
इसके बाद वह दादी के करीब जाती हैं और उन्हें लोग संभालते हुए दिख रहे हैं. वीडियो देखने के बाद फैंस भी इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- कौन हैं जनाई भोसले, आशा भोसले की पोती से खास है मोहम्मद सिराज का रिश्ता, बॉलीवुड में कदम रखने को हैं तैयार
दादी आशा भोसले के करीब हैं जनाई भोसले
आशा भोसले कई इवेंट्स में हिस्सा बनती हुईं पिछले दिनों नजर आई थीं. जबकि उनके साथ पोती जनाई भोसले अक्सर नजर आती थीं. इतना ही नहीं जनाई के सोशल मीडिया अकाउंट पर दादी की कई तस्वीरें और वीडियो हैं.
आशा भोसले के बारे में
बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले को अपने पूरे करियर के दौरान अपने कई उल्लेखनीय गानों के लिए अनगिनत पुरस्कार मिले. गायिका को वर्ष 2000 में प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जिसके बाद 2008 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया. वहीं अब तक उन्होंने 20 भाषाओं में 12 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं. जबकि बहन और सिंगर लता मंगेशकर के साथ वह 92 से 93 गाने गा चुकी हैं.
ये भी पढ़ें- Asha Bhosle Death Funeral Live: आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सचिन तेंदुलकर, राजकीय सम्मान से होगी अंतिम विदाई