जाकिर हुसैन के निधन के बाद उनके परिवार ने शेयर की पहली तस्वीर, लिखा दिल छू लेने वाला इमोशनल कैप्शन 

जाने माने तबला वादक जाकिर हुसैन की फैमिली ने उनके निधन के बाद पहला इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जाकिर हुसैन की फैमिली ने उनके निधन के बाद शेयर किया पोस्ट
नई दिल्ली:

जाने माने तबला वादक जाकिर हुसैन को सैन फ्रांसिस्को में सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के कुछ दिनों बाद उनके परिवार ने रविवार को उनके ऑफिशियल ‘इंस्टाग्राम अकाउंट' पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया. 73 वर्षीय प्रसिद्ध तबला वादक हुसैन का फेफड़ों से संबंधित रोग ‘इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस' से उत्पन्न जटिलताओं के कारण 15 दिसंबर को अमेरिकी शहर सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में निधन हो गया था. तबला वादक के परिवार ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर किया, जिसमें हुसैन, उनकी पत्नी एंटोनिया मिनेकोला और बेटियों अनीसा एवं इसाबेला के हाथों की झलक दिखाई दे रही है. तस्वीर में चारों ने एक-दूसरे के हाथों को थाम रखा है.

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए ‘पोस्ट' में ‘कैप्शन' लिखा है, ‘‘हमेशा साथ रहेगा प्यार''. इस पोस्ट को अब तक इंस्टाग्राम पर करीब 25,000 ‘लाइक' एवं लगभग 1,100 ‘कमेंट' मिल चुके हैं और इसे 300 से अधिक बार शेयर किया गया है.

हुसैन के ‘शक्ति' बैंड में उनके साथी शंकर महादेवन, संगीतकार कर्ष काले, अंकुर तिवारी, हरिहरन और पाकिस्तानी कलाकार अली सेठी समेत तबला वादक के कई ‘फॉलोवर' से इस ‘पोस्ट' को शेयर किया है. विश्व के सबसे महान तबला वादकों में से एक हुसैन को बृहस्पतिवार को सैन फ्रांसिस्को के फर्नवुड कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया.

Advertisement

प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद अल्ला रक्खा के पुत्र जाकिर हुसैन का जन्म नौ मार्च 1951 को हुआ था। उन्हें उनकी पीढ़ी के सबसे महान तबला वादकों में से एक माना जाता है. हुसैन ने अपने करियर में पांच ग्रैमी पुरस्कार जीते, जिनमें से तीन इस साल की शुरुआत में 66वें ग्रैमी पुरस्कार में मिले थे. भारत के सबसे प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकारों में से एक हुसैन को 1988 में ‘पद्म श्री', 2002 में ‘पद्म भूषण' और 2023 में ‘पद्म विभूषण' से सम्मानित किया गया. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
सिया गोयल ने क्यों रखा था सीक्रेट मोबाइल?
Topics mentioned in this article
Entertainment
Zakir Hussain
Zakir Hussain Family
Zakir Hussain Instagram
Zakir Hussain First Post After Death