VIDEO: शादी के बाद फिर दिखे जहीर इकबाल के संस्कार, ससुर शत्रुघ्न सिन्हा के छुए पैर, सीढ़ियों से उतरने में दिया सहारा

जहीर इकबाल ने डिनर के बाद ससुर शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छूकर और उन्हें सीढ़ियों से उतरने में सहारा देकर सबका दिल जीत लिया. वायरल वीडियो देख फैंस बोले- रिश्ते सम्मान से बनते हैं, अफवाहों से नहीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सोनाक्षी-जहीर का वीडियो हुआ वायरल

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर कभी परिवार में नाराजगी की खबरें खूब चर्चा में रहीं, लेकिन अब एक वीडियो ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है. हाल ही में दोनों परिवार एक साथ डिनर पर पहुंचे, जहां जहीर इकबाल का अपने ससुर शत्रुघ्न सिन्हा के प्रति सम्मान देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. वायरल वीडियो में जहीर पहले शत्रुघ्न सिन्हा को सीढ़ियों से उतरने में सहारा देते नजर आते हैं और फिर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं. इस भावुक पल ने फैंस का दिल जीत लिया है.

डिनर के बाद दिखा खास रिश्ता, वायरल हुआ वीडियो

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल, माता-पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के साथ फैमिली डिनर पर स्पॉट हुईं. इस दौरान जहीर के पिता इकबाल रतनसी और उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे. रेस्तरां से बाहर निकलते समय पैपराजी ने पूरे परिवार को कैमरे में कैद किया.

इसी दौरान जहीर ने शत्रुघ्न सिन्हा का हाथ पकड़कर उन्हें सीढ़ियों से उतरने में मदद की. फोटो क्लिक करवाते समय भी दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली. बाद में जहीर ने शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और सोनाक्षी के साथ उन्हें कार तक छोड़ने गए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जहीर के संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement

शादी पर उठे थे सवाल, शत्रुघ्न ने बेटी का किया था समर्थन

साल 2024 में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की इंटरफेथ मैरिज को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आई थीं. दावा किया गया था कि परिवार के कुछ सदस्य इस रिश्ते से खुश नहीं हैं. हालांकि शादी में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा शामिल हुए और बाद में इन खबरों को गलत बताया. एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी स्वीकार किया था कि उनके बेटे लव और कुश शुरुआत में इस फैसले को लेकर सहज नहीं थे, लेकिन उन्होंने बेटी का साथ देना अपना फर्ज बताया.

Advertisement

उन्होंने कहा था कि अगर दो बालिग लोग अपनी जिंदगी का फैसला खुद लेते हैं तो माता-पिता का काम उनका समर्थन करना है. उनका मानना है कि महिलाओं को अपने जीवनसाथी चुनने का पूरा अधिकार है. अब सामने आया यह वीडियो भी साफ दिखाता है कि दोनों परिवारों के रिश्ते बेहद सहज और मजबूत हैं.

यह भी पढ़ें: 

Featured Video Of The Day
कहीं केतन मुझे भी न खींच ले... तो इसलिए जमीन पर बैठी सिया, ये था मर्डर प्लान- AI वीडियो
Topics mentioned in this article
Sonakshi Sinha
Zaheer Iqbal
Shatrughan Sinha
Bollywood