युजवेंद्र चहल की पत्नी Dhanashree ने दुल्हन बनकर 'अरे रे अरे' सॉन्ग पर किया डांस, धूम मचा रहा है Video

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह दुल्हन के जोड़े में तैयार होकर 'अरे रे अरे' सॉन्ग पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने दुल्हन के जोड़े में किया जबरदस्त डांस
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • धनाश्री वर्मा ने दुल्हन के जोड़े में 'अरे रे अरे' सॉन्ग पर किया डांस
  • वीडियो में दिखा एक्ट्रेस का खूबसूरत अंदाज
  • धनाश्री वर्मा का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र (Yuzvendra Chahal) चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं. वह अकसर अपना वीडियो और फोटो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. धनाश्री वर्मा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह दुल्हन के जोड़े में तैयार होकर 'अरे रे अरे' सॉन्ग पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो को धनाश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक एक लाख 85 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में धनाश्री वर्मा दुल्हन के लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं. 

दुल्हन के जोड़े में धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) डांस करते हुए काफी जबरदस्त लग रही हैं. वह 'दिल तो पागल है' फिल्म के 'अरे रे अरे...' गाने पर जबरदस्त अंदाज में डंस करती हुई दिखाई दे रही हैं. उनके इस वीडियो को लेकर फैंस भी खूब तारीफें कर रहे हैं. इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "जितनी भी दुल्हन यहां हैं, जमकर डांस कीजिए. मिसेज चहल बनने से पहले एक छोटा सा डांस सेशन." वीडियो में धनाश्री वर्मा के डांस स्टेप और उनके एक्सप्रेशंस देखने लायक हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब धनाश्री वर्मा ने अपने डांस से यूं धमाल मचा दिया हो.

Advertisement

बता दें कि धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने बीते साल दिसंबर माह में शादी की थी. उन्होंने अपनी शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. सगाई से लेकर हल्दी, फेरे, रिसेप्शन और कई रस्मों से जुड़ी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुए थे. युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा ने इसी साल अगस्त माह में सगाई की थी. जहां युजवेंद्र चहल ने अपने खेल के अंदाज से लोगों का दिल जीता है तो वहीं धनाश्री वर्मा ने अपने डांस से खूब पहचान बनाई है. धनाश्री वर्मा एक कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ एक डेंटिस्ट भी हैं और यू-ट्यूब पर भी उनके करीब 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
IRS Daughter Case: Rahul Meena की कहानी में कई नए खुलासे | Asal Mein Hua Kya | Munish Devgan