अल्फा को 'बाल धुरंधर' बनाने के चक्कर में बिखरा यशराज का स्पाई यूनिवर्स

अल्फा फिल्म रिलीज हो गई है. जानें फिल्म में ऐसा क्या है जिसकी वजह से इसे 'बाल धुरंधर' बनने की कोशिश बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अल्फा बनाई या 'बाल धुरंधर'
Social Media
नई दिल्ली:

अल्फा आई और धुरंधर लाई. सुनकर बेशक आपके चेहरे पर मुस्कान आ सकती है. लेकिन जनाब ये एकदम सच है. फिल्म में कुछ-कुछ धुरंधर जैसा करने की कोशिश की गई है. अल्फा का निर्देशन शिव रवैल ने किया है और ये वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है. जिस सीरीज में टाइगर (सलमान खान), पठान (शाहरुख खान) और कबीर (ऋतिक रोशन) जैसे जासूस देखे जा सकेंगे. आइए जानते हैं किस तरह अल्फा को छोटा धुरंधर बनाने की कोशिश की गई है. 

धुरंधर बनाम अल्फा समानता नंबर 1

धुरंधर में जहां हम्जा पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में शामिल होकर भारत पर हमलों का बदला लेने गया था. वहीं अल्फा का फतेह कारगिल युद्ध में मारे गए पाकिस्तानियों का बदला लेने आया है और भारतीय सेना में कर्नल के पद तक पहुंच गया है. अब मजेदार यह है कि जिस तरह की कहानी हम्जा यानी जसकीरत सिंह रांगी की वैसी ही कहानी फतेह यानी जरार खान की भी है. जसकीरत सिंह के परिवार को जमीन की खातिर टॉर्चर किया जाता है. वहीं जरार उस परिवार का हिस्सा बनता है जिसे वह खुद ही कत्ल करता है. अब ये कहानी में आपको समानता नजर आ ही जाती होगी. 

यह भी पढ़ें: सिनेमाघरों में रिलीज हुई अल्फा, फर्स्ट डे फर्स्ट शो पर जानें कैसी है आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म

धुरंधर बनाम अल्फा समानता नंबर 2

अब जब धुरंधर का हम्जा पाकिस्तान में एंट्री लेता है तो एक शानदार गाना बजता है. उसकी एंट्री का पूरा माहौल तैयार होता है. अब जरार भी भारत में एंट्री लेता है तो एक पंजाबी गाना बजता है और कुछ-कुछ ऐसा ही माहौल बनाया जाता है. इस तरह कुल मिलाकर धुरंधर वाला फील आने लगता है.

Advertisement

धुरंधर बनाम अल्फा समानता नंबर 3

अब धुरंधर 2 में आरी आरी गाने पर तगड़़ा एक्शन दिखाया गया है. जसकीरत अपना बदला लेता है. अब जब हम अल्फा में आते हैं तो आलिया और शरवरी बचने के लिए निकलती हैं तो पीछे पंजाबी गाना और आगे ताबड़तोड़ गोलियां.

अब ये इत्तेफाक हो सकता है लेकिन हमने फिल्म देखी और ये बात जहन को बार-बार कुरेदती रही. आप भी फिल्म देखें और बताएं कि इससे कितना सहमत है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
ईरान में खामनेई की अंतिम विदाई! तेहरान में उमड़ा जनसैलाब, हाई अलर्ट
Topics mentioned in this article
Alpha
Dhurandhar
Bollywood
Entertainment