जब धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर की शादी में पत्नी को लहंगा देने से डिजाइनर ने किया था इनकार, आप मेरे डिजाइन पहनने लायक नहीं हैं

यामी गौतम ने बताया है कि एक बार इंडस्ट्री के एक बड़े डिजाइनर ने उन्हें अपना लहंगा देने से मना कर दिया था. यामी ने बताया कि एक बड़े डिजाइनर ने कहा कि एक खास लहंगा उनके लिए नहीं है, क्योंकि वो अभी इतनी बड़ी एक्ट्रेस नहीं बनी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जब धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर की शादी में पत्नी को लहंगा देने से डिजाइनर ने किया था इनकार

बॉलीवुड में आज हर किसी की जुबान पर एक ही नाम है और वो नाम है आदित्य धर का. फिल्म ‘धुरंधर' और अब ‘धुरंधर 2' की जबरदस्त कामयाबी ने आदित्य को सच में बॉलीवुड का धुरंधर बना दिया है. बड़े-बड़े एक्टर्स से लेकर डायरेक्टर्स तक उनकी तारीफ रहे हैं. हाल में बाहूबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने भी आदित्य के निर्देशन की तारीफ की थी. आदित्य और उनकी पत्नी यामी गौतम को उनकी सादगी और लो प्रोफाइल लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है. अपनी शादी के दौरान भी दोनों बेहद साधारण कपड़ो में और बिना किसी तामझाम के नजर आए थे. उनकी सादगी ही उन्हें दूसरे से अलग बनाती है. यामी गौतम में एक बार बॉलीवुड के एक सेलिब्रिटी डिजाइनर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था.

डिजाइनर ने नहीं दिया अपना लहंगा

यामी गौतम ने बताया है कि एक बार इंडस्ट्री के एक बड़े डिजाइनर ने उन्हें अपना लहंगा देने से मना कर दिया था. यामी ने बताया कि एक बड़े डिजाइनर ने कहा कि एक खास लहंगा उनके लिए नहीं है, क्योंकि वो अभी इतनी बड़ी एक्ट्रेस नहीं बनी कि उनका डिजाइन किया लहंगा पहन सकें. उन्होंने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में कुछ "बड़े डिज़ाइनर" ऐसे हैं जो अपने कपड़े हर किसी को नहीं देते. क्योंकि आप कोई 'खास हस्ती' नहीं हैं. यह पूरा सिस्टम ही ऐसा है. यामी ने बताया कि जब उनसे ये बात कही गई थी तो उन्हें बहुत बुरा लगा था.

शादी में पहनी मां की साड़ी

यामी ने ऐसा फैसला लिया जिसकी बाद में हर तरफ तारीफ हुई. अपनी शादी में किसी नामचीन डिजाइनर का लहंगा पहनने की जगह एक्ट्रेस ने अपनी मां की शादी की साड़ी पहनी, जो उनकी दादी ने उनकी मां को दी थी. आदित्य ने भी उनके इस फैसले में उनका साथ दिया था. शादी में यामी ने मां की साड़ी पहनी और खुद ही अपना मेकअप किया. आदित्य भी ट्रेडिशनल कश्मीरी पंडित दूल्हे के रूप में दिखे थे. उनकी शादी में न कोई तामझाम था, न ही बॉलीवुड के बड़े सेलिब्रेटीज पहुंचे थे. बड़ी ही सादगी से दोनों ने शादी की थी.

Featured Video Of The Day
Delhi की अदालत ने Kashmiri separatist Asiya Andrabi को UAPA मामले में सुनाई आजीवन कारावास की सजा