New Year 2020: यो यो हनी सिंह ने दुबई में यूं मनाया नया साल, वीडियो हुआ वायरल

यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने हमेशा सुपर हिट पार्टी एंथम के साथ मनोरंजन किया है और हाल ही में यो यो दुबई में नए साल का धमाकेदार आगाज करते हुए नजर आए. संगीतकार ने अपने कॉन्सर्ट की कुछ झलकियां अपने सोशल मीडिया पर साझा की है.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का वीडियो हुआ वायरल
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हनी सिंह का वीडियो हुआ वायरल
  • दुबई में यूं मनाया नए साल का जश्न
  • इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने हमेशा सुपर हिट पार्टी एंथम के साथ मनोरंजन किया है और हाल ही में यो यो दुबई में नए साल का धमाकेदार आगाज करते हुए नजर आए. संगीतकार ने अपने कॉन्सर्ट की कुछ झलकियां अपने सोशल मीडिया पर साझा की है जिसे देखकर फैन्स जोरदार रिएक्शन दे रहे हैं. हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है और लिखा है, 'हमने दुबई में इस तरह नए साल का जश्न मनाया!! सभी को Happy 2020.'

भूमि पेडनेकर ने कर दिया इशारा, इस दशक में रहने वाला है कुछ इस तरह का 'मूड'- देखें Video

सारा अली खान ने एक के बाद एक कई तस्वीरें की शेयर, हैरान कर देगा उनका अंदाज- देखें Pics

Advertisement

यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के हालिया रिलीज 'पीयू डट के' को दर्शकों और उनके सभी प्रशंसकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है और यूट्यूब पर लाखों बार देखा जा चुका है. निस्संदेह, यो यो हनी सिंह अपनी धुन के साथ प्रशंसकों का दिल जीतना बखूबी जानते है, जिसकी झलक हमें कॉन्सर्ट के वीडियो में भी देखने मिल रही है. म्यूजिक सेंसेशन अपने हर कॉन्सर्ट में फैंस का दिल जीतते आए हैं और नए साल की शाम भी ऐसा ही नजारा देखने मिला जहां प्रशंसकों ने यो यो की धुन पर झूमते हुए साल 2020 का शानदार स्वागत किया है. 

शहनाज गिल को सिद्धार्थ शुक्ला के खिलाफ भड़का रहे थे घरवाले, तभी हुआ ऐसा- देखें Video

Advertisement

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक फोटो, एक्टर की चाची ने यूं दिया रिएक्शन

कई हिट गानों के साथ हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के लिए साल 2019 एक सफल वर्ष रहा है और साथ ही इस वर्ष के सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के लिए आईफा अवार्ड भी अपने नाम कर चुके हैं. यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने नए साल 2020 का भी जोरदार ढंग से स्वागत किया है और उनके फैन्स को इस साल भी उनके धमाकेदार सॉन्ग का बेसब्री से इंतजार रहेगा.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Quits AAP: राघव के मुद्दे पर जब बीच डिबेट आपा खो बैठे AAP प्रवक्ता! | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article