12 साल बाद हिमेश रेशमिया और सूरज बड़जात्या आए साथ, ये प्रेम मोल लिया गाना किया रिलीज, श्रेया घोषाल की आवाज के कायल फैंस 

हिमेश रेशमिया का म्यूजिक, सूरज बड़जात्या का डायरेक्शन और श्रेया घोषाल के कॉम्बो वाला गाना ये प्रेम मोल लिया रिलीज हो गया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ये प्रेम मोल लिया गाना हुआ रिलीज, हिमेश रेशमिया सूरज बड़जात्या आए साथ
नई दिल्ली:

हम आपके हैं कौन, मैंने प्यार किया, विवाह, हम साथ साथ हैं और प्रेम रतन धन पायो जैसी फैमिली फिल्मों के लिए जाने जाने वाले मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या अपनी अपनी म्यूजिकल फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' लेकर आ रहे हैं, जिसमें वह 12 साल बाद हिमेश रेशमिया के साथ हाथ मिला रहे हैं. इससे पहले वह प्रेम रतन धन पायो के लिए साथ आए थे. वहीं मेकर्स ने अब ये प्रेम मोल लिया का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया है, जिसमें श्रेया घोषाल और निहाल तौरो की आवाज ने फैंस का दिल जीत लिया है. 

ये प्रेम मोल लिया गाना हुआ रिलीज

हिमेश रेशमिया द्वारा तैयार किया गया ये प्रेम मोल लिया गाना फिल्म ये प्रेम मोल लिया का टाइटल ट्रैक है, जिसके लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं. जबकि श्रेया घोषाल और निहाल तौरो ने गाया है. 

ये भा पढ़ें- 3 साल में बनीं फिल्म, 2.9 करोड़ बजट में कमाए 86.5 लाख, 1994 की फ्लॉप आज है कल्ट, 7 गानों ने बदली तकदीर, आशा-एसपी की आवाज का जादू

Advertisement

गाने के लिरिक्स हैं- 

यह प्रेम.. यह प्रेम.. यह प्रेम मोल लिया..
पियाजी मैंने प्रेम मोल लिया..
चुराया नहीं..
इश्क़ छुपाया नहीं..
खुल के ज़माने से बोल दिया..
दुआ पूरी हुई.. 
रब की मंज़ूरी हुई.. 
पीपल पे बाँधा धागा खोल दिया.. 
पियाजी मैंने प्रेम मोल लिया..

फैंस को है इंतजार 

गाना सुनने के बाद लोगों का खूब रिएक्शन सामने आ रहा है, जिसमें एक यूजर ने लिखा, आखिरकार लंबे समय बाद अच्छी फैमिली मूवी आ रहा है. दूसरे यूजर ने लिखा, लंबे समय बाद बिना वल्गैरिटी के कोई गाना आया. तीसरे यूजर ने लिखा, पुरानी यादें ताजा करने वाला. चौथे यूजर ने लिखा, चलो कुछ देखने लायक आने वाला है सिनेमा घरों में राजश्री प्रोडक्शन का जादू फिर से चलने वाला है गाना बहुत खूबसूरत है अगर कहानी में दम हुआ तो फिल्म चलेगी नहीं दौड़ेगी.

Advertisement

ये प्रेम मोल लिया के बारे में 

27 नवंबर को मायरा से टकरानेके लिए तैयार ये प्रेम मोल लिया में हिमेश रेशमिया ने फिल्म का संगीत दिया, जो 12 साल बाद सूरज बड़जात्या के साथ फिर जुड़े हैं, दोनों की आखिरी पार्टनरशिप 2014 की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में थी, जिसमें सलमान खान, सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश, स्वरा भास्कर, अनुपम खेर और दूसरे एक्टर्स ने अहम रोल निभाए थे. वहीं अब सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ के अलावा अनुपम खेर भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- रवीना टंडन का 25 साल पुराना गाना, इंडियाज बेस्ट डांसर में हॉरर बनाकर किया परफॉर्म, एक्ट्रेस ने की शिकायत

Topics mentioned in this article
Yeh Prem Mol Liya
Yeh Prem Mol Liya Songs
Shreya Ghoshal
Himesh Reshammiya
Sooraj Barjatya