21 साल में इतनी बदल गई 'ये दिल आशिकाना' की एक्ट्रेस जिविधा शर्मा, पहचानने वाले भी हुए फेल, बोले- ये नहीं हो सकता

ये दिल आशिकाना फिल्म की हीरोइन जिविधा शर्मा की लेटेस्ट फोटो 21 साल बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस फोटो को देखने के बाद लोग यकीन नहीं कर पा रहे है कि ये वही एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बना लिया था.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
ये दिल आशिकाना की हीरोइन जिविधा शर्मा की फोटो वायरल
नई दिल्ली:

साल 2002 में आई फिल्म 'ये दिल आशिकाना' तो आपको याद ही होगी. इस फिल्म में करण नाथ और जिविधा शर्मा को मुख्य भूमिका में देखा गया था. इस फिल्म के गाने बहुत फेमस हुए थे और फिल्म को भी लोगों ने खूब पसंद किया था. आज फिल्म को रिलीज हुए 21 साल से अधिक का समय हो चला है और इतने सालों में एक्टर्स का लुक भी काफी बदल गया है. मूवी की एक्ट्रेस जिविधा शर्मा की लेटेस्ट फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में जिविधा पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं. 

जिविधा शर्मा इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस का इंस्टा अकाउंट उनकी खूबसूरत तस्वीरों से भरा पड़ा है. आप देखकर हैरान हो जाएंगे कि 21 साल बाद भी जिविधा उतनी ही यंग और ग्लैमरस दिखती हैं. जिविधा की फोटो देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि ये हो ही नहीं सकता कि इतने साल बाद भी कोई पहले की तरह ही दिखे. ये दिल आशिकाना की एक्ट्रेस जिविधा शर्मा को लाल रंग की साड़ी और खुले बालों में देखा जा सकता है. जिविधा की ये फोटो हाल ही में हुए आईफा अवार्ड की है. इस तस्वीर में कैमरे की तरफ देख मुस्कुराते हुए जिविधा बहुत प्यारी लग रही हैं.

जिविधा शर्मा की फोटो पर लोगों ने भी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'मुझे आपसे उसी समय प्यार हो गया था, जब मैंने आपको ये दिल आशिकाना फिल्म में देखा था'. तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'बहुत ही खूबसूरत तस्वीर है आपकी. आप फिल्मों में कमबैक क्यों नहीं करती?". इस तरह से हार्ट इमोजी भी कमेंट कर लोग जिविधा शर्मा की फोटो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. 

Advertisement

ये भी देखें: पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"

Featured Video Of The Day
Himachal-Uttarakhand में महा-संकट! Sirmaur में दरके पहाड़, Rishikesh में खतरे के निशान के पास गंगा
Topics mentioned in this article
Ye Dil Aashiqanaa
Ye Dil Aashiqanaa Actress
Ye Dil Aashiqanaa Actress Jividha Sharma
Ye Dil Aashiqanaa Actress Then And Now
Where Is Ye Dil Aashiqanaa Actress
Ye Dil Aashiqanaa Actress Latest Photo
Karan Nath
Jividha Sharma Pics
Jividha Sharma Latest Photos
Jividha Sharma Instagram
Where Is Jividha Sharma
Jividha Sharma Age
Jividha Sharma Movies
Jividha Sharma Career
Jividha Sharma Husband
Jividha Sharma Family
जिविधा शर्मा
ये दिल आशिकाना फिल्म
ये दिल आशिकाना फिल्म की एक्ट्रेस