सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' अगले महीने दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है. यश के फैंस भी 'टॉक्सिक' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इन सबके बीच 'टॉक्सिक' को लेकर बड़ी खबर आ रही है. यश की इस फिल्म ने रिलीज से पहले की 120 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. दरअसल 'टॉक्सिक' ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना (एपी-टीजी) में बड़ी डील की है. खबरों के मुताबिक, इस फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स दिल राजू की कंपनी एसवीसी (एसवी सिनेमाज) को ₹120 करोड़ में बेचे गए हैं. यह एक एक्सक्लूसिव और बहुत बड़ी डील बताई जा रही है, जो यश की पावर और फिल्म की उम्मीदों को दिखाती है.
ये भी पढ़ें: दीपिका, आलिया और कैटरीना की फिल्में ले उड़ेंगी प्रियंका चोपड़ा, 1300 करोड़ी वाराणसी के बाद ऋतिक रोशन संग करेंगी काम
टॉक्सिक की स्टारकास्ट
यश, जो 'केजीएफ' सीरीज से सुपरस्टार बने हैं, इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. 'टॉक्सिक' एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है, जिसे गीतू मोहनदास निर्देशित कर रही हैं. फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे बड़े नाम भी हैं. यह पैन-इंडिया फिल्म है, जो कन्नड़ के साथ कई भाषाओं में रिलीज होगी. यह डील फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गई है.
धुरंधर 2 के लिए खतरा बनी टॉक्सिक
एपी-टीजी जैसे साउथ के महत्वपूर्ण मार्केट में इतनी बड़ी रकम का सौदा यश की स्टार पावर और फिल्म के प्रति डिस्ट्रीब्यूटर्स के भरोसे को दर्शाता है. इसके अलावा फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है और लोगों को काफी पसंद आया है. 'टॉक्सिक' मार्च 2026 में रिलीज होने वाली है और यह रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के साथ क्लैश कर सकती है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यश की पिछली सफलताओं के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है.