कृति सेनन का वीडियो लाइक करने पर आया यामी गौतम का रिएक्शन, बोलीं- मैंने कभी सस्ते पीआर का सहारा नहीं लिया

यामी गौतम धर ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को साफ तौर पर खारिज कर दिया है. कुछ लोगों का मानना था कि यामी ने कृति सेनन की हालिया बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जीत पर बनी एक रील को लाइक करके दूसरी अभिनेत्री का अपमान किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कृति सेनन का वीडियो लाइक करने पर आया यामी गौतम का रिएक्शन

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम धर ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को साफ तौर पर खारिज कर दिया है. कुछ लोगों का मानना था कि यामी ने कृति सेनन की हालिया बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जीत पर बनी एक रील को लाइक करके दूसरी अभिनेत्री का अपमान किया है. लेकिन यामी ने साफ कहा कि यह पूरी तरह गलतफहमी है और उन्होंने कभी सस्ते पब्लिसिटी स्टंट नहीं अपनाए. मामला तब शुरू हुआ जब कृति सेनन को फिल्म 'तेरे इश्क में' के लिए एक अवॉर्ड मिला. 

क्या बोलीं यामी गौतम

उसके बाद इंस्टाग्राम पर एक रील वायरल हुई, जिसमें कृति की परफॉर्मेंस की तुलना यामी गौतम की पुरानी फिल्म 'हक' से की गई और यामी को बेहतर बताया गया. जब लोगों ने देखा कि यामी के अकाउंट से इस रील को लाइक किया गया है तो सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कई फैंस ने इसे यामी का कृति पर 'डिस' मान लिया. यामी ने अपने ट्वीट में स्पष्ट किया, "मेरे ध्यान में आया है कि मैंने कथित तौर पर एक ऐसी रील को लाइक किया है जो किसी दूसरे एक्टर के प्रति अपमानजनक है. हमें रोजाना कई टैग मिलते हैं. यह अवॉर्ड फंक्शन से जुड़ा एक सामान्य टैग था. यह सच नहीं है और जानबूझकर नहीं किया गया. अगर कुछ हुआ तो शायद गलती से क्लिक हो गया होगा."

यामी की अगली फिल्म

यामी ने आगे लिखा, "मैंने अपनी जिंदगी में कभी सस्ते पीआर टैक्टिक्स का सहारा नहीं लिया. मैंने हमेशा अपने काम पर फोकस किया और आगे बढ़ती रही. मेरे पास कोई पीआर टीम नहीं है. मैंने मनोरंजन अवॉर्ड शोज पर अपना स्टैंड बहुत पहले साफ कर दिया था और अब सिर्फ अपने काम पर ध्यान देती हूं." फिलहाल यामी अपने पति आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' में स्पेशल अपीयरेंस करने जा रही हैं. रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और माधवन अभिनीत यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bihar New CM | UP में Yogi की तरह ताबड़तोड़ एक्शन अब 'Samrat' राज में भी! | Bihar News