आदित्य धर में धुरंधर 2 की सक्सेस के बाद आया बदलाव? पत्नी यामी गौतम ने कहा- अच्छे लोगों के साथ हमेशा अच्छा ही होता है

आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम ने कहा- जो आपके लिए है उसमें देर भले ही हो सकती है, लेकिन वह कभी नकारा नहीं जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धुरंधर 2 की सक्सेस के बाद आदित्य धर में आया बदलाव?

आदित्य धर की धुरंधर ने इतिहास लिख दिया है. फिल्म का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ का बिजनेस किया. जबकि दूसरा पार्ट धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसने 1800 करोड़ का कलेक्शन वर्ल्डवाइड हासिल कर ली है, जिसके बाद दोनों फिल्मों का कलेक्शन 3000 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं हर तरफ फिल्म की तारीफें हो रही हैं. इसी बीच यामी गौतम ने हाल ही में धुरंधर की सक्सेस का पति और फिल्ममेकर आदित्य धर पर इम्पैक्ट और उनकी सोच के बारे में बात की और बताया कि कैसे बॉलीवुड स्ट्रॉन्ग स्क्रिप्ट की तरफ ढल रहा है. 

आदित्य धर के बारे में यामी गौतम ने कही ये बात

यामी गौतम ने ग्राजिया इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, "एक इंसान के तौर पर हममें कुछ भी नहीं बदला है. इसकी वजह आदित्य और उनकी पर्सनैलिटी है. वह बिल्कुल भी दिखावा नहीं करते और बेहद विनम्र हैं. मैंने उन्हें जिंदगी के अलग-अलग दौर से गुजरते देखा है. कई उतार-चढ़ाव आए, कमजोर पल भी आए. लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि हमने उस दौरान अपनी निराशा जाहिर की हो या उसे बाहर निकाला हो. हम दोनों ही भगवान के बहुत शुक्रगुजार हैं. हमारे लिए आध्यात्मिकता बहुत मायने रखती है. हम सर्वशक्तिमान पर विश्वास रखते हैं. अच्छे लोगों के साथ हमेशा अच्छा ही होता है. जो चीज आपके लिए बनी है, उसे मिलने में भले ही देर हो जाए, लेकिन वह आपको कभी मिलेगी. ऐसा कभी नहीं होता."

ये भी पढ़ें- 13 साल तक देश की सेवा करने वाला भारतीय सेना का वह मेजर, 34 की उम्र में देखा बॉलीवुड का सपना, बने टैलेंटेड एक्टर

स्क्रिप्ट को लेकर यामी गौतम ने कही ये बात

हक एक्ट्रेस ने आगे स्ट्रॉन्ग स्क्रिप्ट के कैसे लोगों को थियेटर खींच लाती है पर कहा, "इसीलिए मैंने कहा था कि यह हमेशा से डायरेक्टर का मीडियम रहा है. यह हमेशा स्क्रिप्ट और उन सभी बुनियादी चीजों के बारे में रहा है, जो एक फिल्म को फिल्म बनाती हैं. बुनियादी बातें वापस आ गई हैं. इसलिए यह एक बहुत बड़ा बदलाव है. यह सिर्फ किसी फिल्म के अच्छा करने और नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाने के बारे में नहीं है. मुझे नहीं लगता कि धुरंधर की सफलता हमें सिर्फ यही बता रही है. हम लोगों को थिएटर तक लाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और हम चीजों को समझने और उनके साथ प्रयोग करने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन लोगों का थिएटर में उमड़ना आपको यह बताता है - हम तैयार हैं. हम चाहते हैं कि आप बेहतरीन फिल्में बनाएं. हम उन्हें देखेंगे और हां. हम बार-बार आएंगे."

Advertisement

धुरंधर के बारे में 

आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल नजर आए थे. जबकि दूसरे पार्ट में अक्षय खन्ना के अलावा अन्य किरदार दिखे थे. फिल्म ने जहां 11 दिनों में धुरंधर के बॉक्स ऑफिस को पछ़ाड़ दिया तो वहीं अब पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ने से कुछ कदम दूर है. 

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 के आलम भाई ने 46 साल पुरानी धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, जितेंद्र, हेमा मालिनी की फिल्म में पकड़ी गलती, बताया मेजर रेड फ्लैग

Advertisement
Featured Video Of The Day
अखिलेश के जन्मदिन पर सपा का शक्ति प्रदर्शन!
Topics mentioned in this article
Yami Gautam
Aditya Dhar
Yami Gautam Husband
Dhurandhar
Dhurandhar Director