पति आदित्य धर की धुरंधर 2 देख कर यामी गौतम नहीं रोक पाईं अपने आंसू, बोलीं- हर भारतीय को होगा गर्व

Yami Gautam Dhurandhar 2 review :  Dhurandhar 2 की रिलीज से कुछ दिन पहले डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी एक्ट्रेस यामी गौतम ने धुरंधर: द रिवेंज का पहला रिव्यू शेयर किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Yami Gautam Dhurandhar 2 Review : धुरंधर 2 देख कर यामी गौतम नहीं रोक पाईं अपने आंसू,
नई दिल्ली:

Yami Gautam Dhurandhar 2 Review : आदित्य धर की धुरंधर 2025 के आखिरी महीने में रिलीज होने के बावजूद साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. फिल्म के कहानी ही नहीं, इसके गाने, डांस और डायलॉग्स दुनिया भर में पसंद किए गए. अब फिल्म के दूसरे पार्ट के रिलीज का फैंस को इंतजार है. फिल्म का सिक्वल  धुरंधर: द रिवेंज इस साल रिलीज होगी. यह सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है. फिल्म के किरदार रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी को बेहद पसंद किया गया.  यही स्टारकास्ट  धुरंधर 2 में नजर आएगी.  जसकीरत सिंह रंगी यानी  हमज़ा अली मज़ारी का  ट्रांसफ़ॉर्मेशन दिखेगा, जो आगे चलकर रहमान डकैत की जगह लेते दिखेंगे और पाकिस्तान के ल्यारी पर राज करेंगे. 

फिल्म अगले महीने यानी 19 मार्च, 2026 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी.  फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी एक्ट्रेस यामी गौतम ने धुरंधर: द रिवेंज का पहला रिव्यू शेयर किया है.  खास बात यह है कि आदित्य की पत्नी यामी गौतम का फिल्म में  स्पेशल अपीयरेंस है.  धुरंधर की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद, यामी गौतम ने कहा था कि काश वह एक आदमी होतीं, ताकि वह फ़िल्म का हिस्सा बन पातीं.

लेकिन हाल ही में News18 राइजिंग भारत समिट 2026 में एक्ट्रेस ने अपने डायरेक्टर पति आदित्य धर और सीक्वल के बारे में खुलकर बात की. यामी ने बताया, “मुझे हमेशा से यह विश्वास था. मैंने पहले भी कहा था कि धुरंधर एक ऐसी फिल्म होगी जिस पर हर भारतीय को गर्व होगा. मैं आर्टिकल 370 की शूटिंग कर रही थी, जब मैंने पहली बार धुरंधर की स्क्रिप्ट पढ़ी. यह  40 पेज की थी लेकिन मेरी आंखों में आंसू आ गए. मैं कुछ कह नहीं पाई, लेकिन मेरा रिएक्शन आदित्य को यह बताने के लिए काफी था कि मैं असल में कैसा महसूस कर रही हूं. उन्होंने इस फिल्म को बनाने के लिए बहुत मेहनत की.  

यामी ने फिल्म के बारे में कहा, “मैंने पहले ही धुरंधर 2 देखी है.  यह शानदार है. आदित्य अपने ऑडियंस और देश से प्यार करते हैं और उन्होंने इस फिल्म को बनाने के लिए अपनी पूरी मेहनत की. धुरंधर 2 एक ऐसा एक्सपीरियंस होगा जिसे ऑडियंस कभी नहीं भूलेगी.”
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran ने Chinese Spy Satellite से किया US Military Bases पर भयंकर हमला, सामने आई नई रिपोर्ट