'पापा के साथ काम करना सपना सच होने जैसा', बेटे करण की बातें सुन रो पड़े सनी देओल

अपने पिता सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करने पर को लेकर जब बेटे ने अपने दिल की बातों को बयान किया तो पापा सन्नी देओल काफी इमोशनल हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sunny deol emotional by karan deol sharing thought
instagram

Sunny deol emotional at batwara 1947 trailer launch: बॉलीवुड के एक्शन किंग सनी देओल और उनके बेटे करण देओल के बीच की बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं है. आज यानी 28 जुलाई को फिल्म बंटवारा का ट्रेलर रिलीज हुआ है. जिसमें वह अपने पिता के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान पिता-बेटे का यह अटूट प्यार एक बार फिर देखने को मिला, जब बेटे करण देओल से  अपने पिता और इंडस्ट्री के दिग्गज लोगों के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया. बेटे के दिल छू लेने वाले शब्दों को सुनकर खुद 'ढाई किलो का हाथ' रखने वाले मजबूत सनी देओल भी अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख पाए.

दिग्गजों के साथ काम करना हर सीखने को मिला खास

फिल्म में अपने डॉयलॉग और प्रेजेंस पर बात करते हुए करण देओल ने कहा कि इंडस्ट्री के इतने शानदार और मंझे हुए कलाकारों के साथ काम की शुरुआत करना उनके लिए बेहद गर्व की बात है. उन्होंने हर पल सेट पर बहुत कुछ सीखने को मिला.

फिल्म के दमदार डायलॉग्स का जिक्र करते हुए करण ने पूरी सफलता का श्रेय अपने डायरेक्टर राजकुमार संतोषी (राज सर) को दिया.  करण ने कहा कि फिल्म के डायलॉग्स को लेकर सारा क्रेडिट राज सर को जाता है. उनकी गाइडेंस की वजह से ही मेरी एक्टिंग स्क्रीन पर निखर कर आ पाई. मुझ पर भरोसा जताने के लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद, उन्हीं की बदौलत मैं  फिल्म में अपना बेस्ट दे पाया.

बचपन के हीरो को सामने देखकर हुए नर्वस

वही जब उनसे पापा सनी देओल के साथ काम करने को लेकर उनका एक्सपीरियंस पूछा तो उन्होंने इसे बेहद खास बताया. उन्होंने कहा कि कौन सा बेटा अपने पिता के साथ काम करने का सपना नहीं देखता? पापा के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है. जिस इंसान को बचपन से बड़े पर्दे पर देखा, आज उन्हें ही अपने अपोजिट सेट पर देखकर मैं थोड़ा नर्वस तो था, लेकिन उससे कहीं ज्यादा खुश था. उन्होंने ही मेरी लाइफ बनाई हैय

Advertisement

 बेटे को शब्दों से रो पड़े सनी देओल

करण के मुंह से यह दिल को छू लेने वाले शब्द सुनकर कास्ट के साथ मौजूद सनी देओल काफी इमोशनल हो गए. बेटे का सम्मान और प्यार देखकर सनी देओल अपनी आंखों से छलकते आंसू पोंछते नजर आए. जिसपर माहौल काफी भावुक हो गया था.

यह भी पढ़ें: बटवारा 1947 का ट्रेलर रिलीज, सनी देओल बॉक्स ऑफिस पर दोहरा पाएंगे गदर और बॉर्डर का मैजिक?

Advertisement
Featured Video Of The Day
'इमरजेंसी से कम भी नहीं है...', आपातकाल को लेकर अखिलेश-रिजिजू में नोकझोंक
Topics mentioned in this article
Sunny Deol
KaranDeol
Bantwara 1947
Bollywood Movie
Entertainment