सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी, पत्नी संग बांटे अखबार, अब सुपरस्टार है ये एक्टर, सिंगिंग-एक्टिंग दोनों में है हिट

अभिनेता शेखर सुमन का टॉक शो 'शेखर टुनाइट' हर एपिसोड के साथ दर्शकों को मशहूर हस्तियों की जिंदगी के उन पहलुओं से रूबरू कराता है, जो अक्सर सुर्खियों से दूर रह जाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
स्टार बनने से पहले सिक्योरिटी गार्ड की जॉब, अखबार भी बांटते थे गिप्पी ग्रेवाल
NDTV

अभिनेता शेखर सुमन का टॉक शो 'शेखर टुनाइट' हर एपिसोड के साथ दर्शकों को मशहूर हस्तियों की जिंदगी के उन पहलुओं से रूबरू कराता है, जो अक्सर सुर्खियों से दूर रह जाते हैं. इसी कड़ी में, शो में मेहमान बनकर आए पंजाबी सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल के अनसुने किस्से भी जानने को मिले. दरअसल, गिप्पी ग्रेवाल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 4' को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच उन्होंने शो के होस्ट शेखर सुमन के साथ खुलकर बातचीत करते हुए अपने संघर्षों और उस रिश्ते के बारे में बात की, जिसने हर मुश्किल दौर में उनका साथ निभाया.

पत्नी संग बांटे अखबार

गिप्पी ग्रेवाल ने बताया, ''स्टारडम का सफर आसान नहीं था. मैंने सबसे पहले म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा और तीन एल्बम रिलीज किए, लेकिन वे कोई खास पहचान नहीं बना पाए. लगातार असफलताओं के बाद मेरे जीवन में एक बड़ा बदलाव आया और मैंने शादी कर अपनी पत्नी के साथ कनाडा जाने का फैसला किया. वहां पहुंचकर मुझे फिर से अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करनी पड़ी, क्योंकि न तो मेरी कोई पहचान थी और न ही मेरे पास आय का साधन था.''

मॉल में सफाई की

गिप्पी ने बताया, ''मेरी पहली नौकरी सिक्योरिटी गार्ड की थी. बाद में मैं एक साथ तीन-तीन नौकरियां कर रहा था. सुबह मैं और मेरी पत्नी अखबार बांटते थे, फिर वह अपने काम पर चली जाती थीं. वह एक सैंडविच रेस्टोरेंट में मैनेजर थीं. शाम को हमने एक मॉल में सफाई का कॉन्ट्रैक्ट लिया हुआ था. उस समय हम सिर्फ दो लोग थे, मैं और मेरी पत्नी. हम दोनों ने मिलकर हर मुश्किल का सामना किया."

Advertisement

ऐसे मिली पहचान

गिप्पी ग्रेवाल ने आगे बताया, ''इन मुश्किल दिनों में हमारा रिश्ता मजबूत होता गया. दोनों मिलकर हर दिन काम करते थे और उसी दौरान अपने भविष्य को लेकर बातचीत भी करते थे कि क्या करना है, कैसे करना है और आगे बढ़ने के लिए क्या कदम उठाने हैं. हमने अपनी कमाई को बचाया, उसे जोड़ा और उसी पैसे से मैंने अपना अगला एल्बम बनाया, जिसने मुझे इंडस्ट्री में पहचान दिलाई.'शेखर टुनाइट' की बात करें, तो यह यूट्यूब पर प्रसारित होता है.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
ओम बिरला से मिले अभिषेक बनर्जी, क्या बात हुई?
Topics mentioned in this article
Gippy Grewal
Gippy Grewal Film
Gippy Grewal Instagram
Bollywood
Entertaiment