बॉलीवुड में कई बार एक छोटी सी सलाह किसी एक्टर के करियर को नई पहचान दे देती है. कई आर्टिस्ट सालों तक एक जैसी इमेज में बंधे रहते हैं. लेकिन एक छोटी सी एडवाज उनके बोरिंग करियर को एक्साइटिंग बना देती है और कामयाब भी. ऐसी हुए एक स्टार के साथ जो कॉमेडी की दुनिया में अच्छा खासा नाम कमा चुका था. लेकिन फिर इसी इमेज में बंधा और हल्के फुल्के रोल्स तक सीमित रह गया. तप उनकी वाइफ ने उन्हें अपनी इमेज से अलग जाकर खलनायक का किरदार निभाने की सलाह दी. एक्टर ने ये बात मान ली और नतीजा ये रहा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई और उनके एक्टिंग भी जमकर तारीफ हुई.
बदल गई एक्टर की स्क्रीन इमेज
ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा हैं. जिन्होंने उन्हें साल 2014 में आई फिल्म 'एक विलेन' में निगेटिव रोल करने की सलाह दी थी. उस समय रितेश अपनी कॉमिक टाइमिंग और हल्के-फुल्के किरदारों के लिए मशहूर थे. ऐसे में विलेन का रोल निभाना उनके लिए बड़ा जोखिम माना जा रहा था. रितेश ने पत्नी की सलाह को सीरियसली लिया और फिल्म के लिए हामी भर दी. इसमें उन्होंने राकेश महादकर का किरदार निभाया. जो देखने में एक आम शख्स लगता है. लेकिन उसके अंदर एक खतरनाक अपराधी छिपा होता है. उनकी शांत, सधी और डरावनी एक्टिंग ने ऑडियंस के साथ-साथ फिल्म क्रिटिक्स को भी प्रभावित किया. ये रोल आज भी उनके करियर के सबसे यादगार किरदारों में गिना जाता है.
39 करोड़ की लागत, 131 करोड़ की कमाई
मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी 'एक विलेन' में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख मेन रोल्स में नजर आए थे. रोमांस, एक्शन और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म को रिलीज के बाद ऑडियंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 39 करोड़ रुपये था. जबकि इसने दुनियाभर में लगभग 131 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इस तरह फिल्म ने अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कमाई की और साल 2014 की बड़ी हिट फिल्मों में अपनी जगह बनाई. इस फिल्म ने रितेश देशमुख की स्क्रीन इमेज पूरी तरह बदल दी. उन्होंने साबित कर दिया कि वो सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, बल्कि सीरियस और निगेटिव किरदार निभाने में भी माहिर हैं.
ये भी पढ़ें- धुरंधर के मेजर इकबाल का नया अवतार, विवादित फिल्म में धांसू दिखा किरदार, Zee 5 पर अचानक रिलीज हुई फिल्म