1300 करोड़ की वाराणसी बना रहे राजामौली ने क्यों कहा 'बाहुबली को मैं और बेहतर बना सकता था'

Varanasi Movie: बाहुबली जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर एस. एस. राजामौली ने बताया, महेश बाबू स्टारर ‘वाराणसी’ के अहम सीन कैसे शूट हुए हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Varanasi Movie: वाराणसी को डायरेक्टर कर रहे हैं एसएस राजामौली
नई दिल्ली:

Varanasi Movie: एस.एस. राजामौली को काफी समय से भारतीय सिनेमा के सबसे शानदार और इमैजिनेटिव डायरेक्टर्स में से एक माना जाता है, जो अपनी कहानियों और भव्यता के साथ सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं. ये मशहूर फिल्म मेकर अब अपनी अगली 1300 करोड़ी मेगा एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'वाराणसी' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जो अगले साल सिनेमाघरों में आने वाली है. महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन के लीड रोल वाली ये फिल्म अभी से देश के सबसे ज्यादा प्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स में से एक बन गई है. 

हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शूट हुए हैं वाराणसी की सीक्वेंस

बढ़ते इंतज़ार के बीच, राजामौली ने खुलासा किया कि फिल्म के कई जरूरी सीक्वेंस हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में हाल ही में शुरू हुई फैसिलिटी में एडवांस्ड मोशन कैप्चर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके शूट किए गए हैं, जिसे भारत की सबसे सोफिस्टिकेटेड मो-कैप लैब बताया जा रहा है. उन्होंने बताया कि ऐसी वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर उनकी पिछली फिल्मों के दौरान पहले उपलब्ध नहीं थी, और अब इसकी पहुंच होने से भविष्य में भारतीय फिल्म मेकर्स के बड़े पैमाने पर सिनेमाई पलों को इमेजिन, डिजाइन और एग्जीक्यूट करने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा.

ये भी पढ़ें- ये है भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, धुरंधर 2 और वाराणसी तोड़ेगी रिकॉर्ड! किया दावा

राजामौली ने बाहुबली को बेहतर बनाने की कही बात

एस.एस. राजामौली ने शेयर किया कि अगर भारत में ऐसी फैसिलिटी होती तो वे अपनी पिछली फिल्मों को और भी बेहतर कैसे बना सकते थे. उन्होंने कहा, “भारत में हमेशा से दुनिया के बेहतरीन टेक्नीशियन रहे हैं जो बड़े ग्लोबल प्रोडक्शंस में योगदान देते हैं, लेकिन हमारे पास यहां अपने देश में एडवांस्ड फैसिलिटी की कमी थी. जब मैं अपनी पिछली फिल्मों जैसे बाहुबली, ईगा आदि को मुड़कर देखता हूं, तो मुझे याद आता है कि अगर उस समय भारत में मोशन कैप्चर टेक्नोलॉजी होती, तो मैं उन्हें और भी बेहतर बना सकता था.”

वाराणसी को बेहतर बनाने के लिए इस फैसिलिटी का हुआ इस्तेमाल

उन्होंने आगे इस नई फैसिलिटी में अहम सीन शूट करने के बारे में बताते हुए कहा, “A&M की मोशन कैप्चर टेक्नोलॉजी के आने से वो कमी अब आखिरकार पूरी हो गई है. इससे भारतीय फिल्म मेकर्स के अपनी कहानियों को सोचने और उन्हें पर्दे पर उतारने का तरीका बदल जाएगा, क्योंकि अब हमें आउटसोर्स करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. मैंने दुनिया भर में कई मोशन कैप्चर फैसिलिटीज देखी हैं, लेकिन A&M जो दे रहा है वो प्रिसिजन और परफॉरमेंस का एकदम सही तालमेल है. हमने 'वाराणसी' के कुछ जरूरी सीक्वेंसेस बनाने में इस फैसिलिटी का इस्तेमाल किया, और इसके नतीजे वाकई शानदार रहे.”

Advertisement

ये भी पढे़ं: वाराणसी के लिए प्रियंका चोपड़ा ने राजामौली के सामने रखी थी शर्त, फिल्म करूंगी लेकिन डांस करवाना होगा

भारत में रिलीज होने से पहले हो रही है वाराणसी का चर्चा

'वाराणसी' भारत में रिलीज होने से पहले ही इंटरनेशनल लेवल पर तहलका मचा रही है. फिल्म की पहली झलक पेरिस के 'ले ग्रैंड रेक्स' में आयोजित 'ट्रेलर फेस्टिवल' में दिखाई गई, जो यूरोप का सबसे बड़ा और मशहूर सिनेमा हॉल है, और वहां इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. पहले ही फ्रेम से पूरा ऑडिटोरियम तालियों, शोर और सीटियों से गूंज उठा, जो इस फिल्म को लेकर दुनिया भर में मचे क्रेज और एक्साइटमेंट को साफ दर्शाता है. 

वाराणसी मूवी के बारे में 

माहौल में बढ़ती उत्सुकता के साथ, 'वाराणसी' से महेश बाबू का 'रुद्र' के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का 'कुंभ' के रूप में इंटेंस अवतार और प्रियंका चोपड़ा जोनास का 'मंदाकिनी' के रूप में कमांडिंग लुक पहले ही रिवील किया जा चुका है. इन झलकियों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज पैदा कर दिया है. इन शानदार पोस्टर्स ने उम्मीदों को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है और अब दर्शक इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, जो 7 अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: धुरंधर और एनिमल की राह चुनेंगे राजामौली? बाहुबली डायरेक्टर ने बताया कितने पार्ट में रिलीज होगी 1300 करोड़ की वाराणसी

Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026 के लिए BJP ने 88 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की | Himanta Biswa Sarma | NDTV
Topics mentioned in this article