पटाखे की तस्करी करने वाला बच्चा कैसे बना हॉलीवुड का सुपरस्टार? दे चुका है 7 हजार करोड़ की ब्लॉकबस्टर हिट

फास्ट एंड फ्यूरियस के डोमिनिक टोरेंटो का किरदार निभाने वाले एक्टर विन डीजल ने ने अपनी जिंदगी के कुछ अनकहें पलों को अपने फैंस के साथ श्यर किया है. उनकी फिल्म की फेंजाइजी ने दुनिया को लगभग सात हजार करोड़ की ब्लॉक बस्टर हिट दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vin diesel
instagram

फास्ट एंड फ्यूरियस के डोमिनिक टोरेंटो का रोल पले करने वाले हॉलिवुड स्टार विन डीजल के लाखों दीवाने है. उन्होंने अपने दोस्तों के बीच निकनेम और न्यू यॉर्क में एक बाउंसर के रूप में काम करते हुए अपने नाम को थोड़ा आकर्षक और दमदार बनाने के लिए  अपना नाम विन डीजल रखा था. उनकी  स्क्रीन लाइफ जितनी चमकदार और स्टारडम के चकाचौंध से भरी हुई है उतना ही उनका बचपन भी किसी  ब्लॉकबस्टर फिल्म से कम नहीं है.  हाल ही में, विन डीजल ने अपनी यादों के गलियारों में एक सफर किया और खुद को "न्यूयॉर्क का बस एक किस्मत वाला बच्चा" बताया.

पटाखों का था बेहद शौक

अमेरिकन एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम के जरिए अपने बचपन के दिनों की यादों को ताजा किया. उन्होंने अपने अकाउंट के जरिए अपने बचपन की एक ऐसी याद को अपने फैंस के साथ शेयर की जिसे सुनकर आप सब चौंक जाएंगे. कारों के शौकीन इस सुपरटार को  पटाखों का इतना शौक था कि उसके लिए वह चोरी करने से भी पीछे नहीं हटते थे.

एम80 पटाखे तस्करी करके ले जाते थे

विन डीजल ने अपने सोशल मीडिया पर  अमेरिका के इंडिपेंडेस डे (4 जुलाई) के सेलीब्रेशन के दौरान अपनी कुछ अनकही यादें ताजा कीं. उन्होंने बताया कि कैसे वे बचपन में पीएस 41 (PS 41) के एक नटखट बच्चे थे, जो लिटिल इटली की गलियों में एम80 पटाखे तस्करी करके ले जाते थे. उन्हें अपनी बनाना-सीट वाली बाइक पर शहर में दौड़ते हुए देखना उस समय का सबसे बड़ा रोमांच हुआ करता था.

Advertisement
उन्होंने लिखा कि हम M80 पटाखे कैनाल या मॉट स्ट्रीट से लाते थे और उन्हें 'लिटिल इटली' के रास्ते घर तक ऐसे छिपाकर ले जाते थे जैसे कोई गैर-कानूनी माल ले जा रहे हों. उस समय बड़ों को तो बस यही लगता था कि मैं अपनी बनाना-सीट वाली साइकिल पर शहर में घूम-फिरकर तोड़-फोड़ कर रहा हूं.

बड़े होकर फिल्में बनाने वाले बच्चे की एक मजेदार शुरुआत

अपने इसी पोस्ट में विन डीजल ने बता कि उनकी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्में साइडव़ॉक पर रिलीज हुई थीं, और  जब उनका फैंस की तरफ से  रिव्यू आया तो बस यही था कि आप कितनी तेजी से भाग सकते हैं. बता दें कि विन डिजल की फास्ट एंड फ्यूरियस' (Fast & Furious) अब तक की सबसे सफल हॉलीवुड फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक है, जिसने दुनिया भर में कुल मिलाकर $7 अरब (7 बिलियन डॉलर) से अधिक की कमाई की है.

Featured Video Of The Day
वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा अस्थायी रूप से बंद
Topics mentioned in this article
Vin Diesel
Vin Diesel Instagram
Fast & Furious
Hollywod News
Entertainment News