कौन है वो इन्फ्लूएंसर, जिनके साथ राहुल रॉय को रोमांटिक वीडियो बनाकर होना पड़ा ट्रोल, कितने हैं उनके फॉलोअर्स

Rahul Roy Controversy: आशिकी एक्टर राहुल रॉय इन दिनों चर्चा में हैं, जिसके चलते हाल ही में एक इन्फ्लूएंसर के साथ रोमांटिक वीडियो के कारण उन्हें ट्रोल होना पड़ा. 

विज्ञापन
Read Time: 1 min
राहुल रॉय के साथ वीडियो में दिखने वाली इन्फ्लूएंसर कौन हैं
नई दिल्ली:

लंबा कद, घने लहराते बाल और मासूम चेहरा, ये तीनों खूबियां 90 के दशक में फिल्म 'आशिकी' से फैंस का दिल जीतने वाले राहुल रॉय के अंदर हैं. फिल्म 'आशिकी' ने ही उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था, लेकिन आज उन्हें अपने भयंकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि ऐसी क्या मजबूरी थी कि कंटेंट क्रिएटर्स के साथ रील बनाकर गुजारा करना पड़ रहा है. हालांकि एक्टर नो ट्रोलर्स को अपने लेटेस्ट पोस्ट में मुंहतोड़ जवाब दिया है. लेकिन कुछ लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर वह कौन हैं, जिनके साथ काम करने पर राहुल रॉय ट्रोल हो रहे हैं. 

कौन हैं वनिता घाटगे देसाई

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वनिता घाटगे देसाई पेशे से एक डॉक्टर हैं. जबकि कहा जाता है कि उन्होंने दूरदर्शन के कई शोज के लिए एंकरिंग भी की है, जिसमें दूरदर्शन पुणे के लिए कृषि वार्ता भी शामिल है. इसके कुछ वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किए हैं. इसके अलावा वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से लेकर मुंबई पुलिस के लिए लिए आयोजित कई इवेंट्स का भी हिस्सा रह चुकी हैं. 

राहुल रॉय ने शेयर किया था पोस्ट

Advertisement

अपने लेटेस्ट वीडियो पर ट्रोल होने के बाद राहुल रॉय ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए लिखा, "मैं अपना काम ईमानदारी और विनम्रता से करता हूं. मुझे कुछ कानूनी मामलों का भुगतान करना है और ये आज के नहीं हैं, ये उस समय के हैं, जब ब्रेन स्ट्रोक नहीं हुआ था." अगर आप मेरी सादगी या मेरी परेशानियों का मजाक उड़ाते हैं, ट्रोल करते हैं तो यह मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज्यादा बताता है. अगर आपको सच में इतनी चिंता है, तो मुझे कोई अच्छा और सही काम दिलाने में मदद कीजिए, ताकि मैं अपने केसों का भुगतान कर सकूं. कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं." अभिनेता का कहना है कि जब तक वे जिंदा रहेंगे, तब तक काम करने की कोशिश करते रहेंगे क्योंकि काम करने से उनका मन और तन दोनों सक्रिय रहता है और वे खुद को जिम्मेदार महसूस करते हैं. इस पोस्ट को शेयर करने के बाद लोगों का भी रिएक्शन सामने आया है. 

ये भी पढे़ं- विवाह की सीधी साधी पूनम से पहले मॉर्डन संजना बनी थीं अमृता राव, शाहरुख खान संग दी थी हिट फिल्म, जानते हैं नाम

Advertisement
Featured Video Of The Day
अयोध्या चढ़ावा विवाद: सूत्रों के अनुसार चंपत राय ने टिन्नू यादव पर जताया शक, नया दावा
Topics mentioned in this article
Rahul Roy
Rahul Roy Movies
Rahul Roy Viral Reel
Rahul Roy Instagram